Actor:सलमान खान धमकी मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस के हाथ लगी ये अहम जानकारी
actor: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में
नया खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चल गया है कि जिस ईमेल आईडी से अभिनेता को
धमकी भरा मेल भेजा गया था वह कहां का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,
जांच में ये बात सामने आई है कि धमकी भरा मेल भेजने वाली ईमेल आईडी का कनेक्शन यूके से है।
दरअसल, इस ईमेल आईडी को जिस मोबाइल नंबर से लिंक किया गया था वह यूके का है।
ईमेल में लिखी थी ये बात
पिछले हफ्ते, सलमान खान के निजी सहायक जॉर्डी पटेल को धमकी भरा ईमेल मिला था।
इस मेल की जानकारी मिलने के बाद अभिनेता के करीबी प्रशांत गुंजालकर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में
शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वह अभिनेता के बांद्रा स्थित
कार्यालय पहुंचे तब उन्हें जॉर्डन पटेल के इनबॉक्स में एक धमकी भरा ईमेल दिखा।
इस ईमेल में लिखा था, “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से।
इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देख ही लिया होगा, अगर नहीं देखा तो बोल दियो देख लेगा।
मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो तो बता दियो।
समय रहते बता रहा हूं अगली बार सीधे झटका दूंगा।”
धमकियों की वजह से बढ़ी सलमान की सुरक्षा
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ऐसी चर्चा थी कि धमकियों के कारण सलमान खान का कोलकाता वाला शो रद्द हो गया है
लेकिन, आयोजकों ने इस बात पुष्टि की है कि ये शो धमकियों की वजह से नहीं
बल्कि जैकलीन की डेट्स की वजह से पोस्टपोन हुआ है।
सलमान खान मई और जून के बीच कोलकाता में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
