health department:स्वास्थ्य विभाग के भवन पर पुलिसकर्मियों का कब्जा, CMO ने SP से किया शिकायत
health department:यूपी के सुलतानपुर में खाली पड़े स्वास्थ्य विभाग के भवन पर पुलिसकर्मियों ने कब्जा कर लिया है।
भवन में धनपतगंज थाना की पुलिस ने अपना आवास बना लिया है।
सीएमओ ने एसपी को पत्र लिख भवन खाली कराने की बात कही है।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज में बने
आवासीय भवन को खाली कराने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी आवासीय भवन का निर्माण कराया गया था।
इस भवन में वर्तमान में चिकित्सा अधिकारी निवास कर रहे हैं।
शेष खाली पड़े भवन में धनपतगंज थाना पुलिस ने अपना आवास बना लिया है।
स्वास्थ्य विभाग की सूचना के बाद भी पुलिसकर्मियों ने दो वर्ष बाद भी
भवन को खाली नहीं किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक नोटिस जारी करते हुए
आवासीय भवन को खाली कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर को पत्र लिखा है।
