Commission:मुख्य सेविका की भर्ती नियमावली के पेंच में फंसी, आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा पत्र

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Commission:मुख्य सेविका की भर्ती नियमावली के पेंच में फंसी, आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा पत्र

commission:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मुख्य सेविका के 2693 पदों पर

भर्ती के लिए नियमावली में बदलाव किए जाने का इंतजार कर रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके चलते यह भर्ती फंसी हुई है। आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग से

इसके लिए पुन: कहा है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मुख्य सेविका के रिक्त पदों को भरने के लिए

विभाग से प्रस्ताव मिला था। इसके आधार पर साल 2021 में 2693 पदों पर

भर्ती के लिए विज्ञापन निकालते हुए आवेदन मांगा गया। आयोग को इन पदों पर भर्ती के लिए

हजारों की संख्या में आवेदन मिले हैं। इनमें से कुछ ऐसी महिलाओं ने भी आवेदन कर रखा है,

जिन्होंने गृह विज्ञापन से बीएससी कर रखा है। इन्होंने आयोग को प्रत्यावेदन देते हुए

उन्हें भी इस पद पर भर्ती के लिए मान्य करने का अनुरोध किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा था उसमें केवल कला में स्नातक लिखा

हुआ है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके आधार पर विभाग को पत्र भेजकर

संशोधित प्रस्ताव मांगा है। विभाग ने आयोग को बताया कि उसे इसके लिए

नियमावली में संशोधन करना होगा। इसके बिना इन पदों को भरा नहीं जा सकता है। आयोग सूत्रों

का कहना है कि इस संबंध में विभाग को पुन: नियमावली में संशोधन कराने को कहा गया है।

बताया जा रहा है कि विभाग ने नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा दिया है।

कैबिनेट मंजूरी के बाद अनुमति दे दी जाएगी। इसके बाद ही इन पदों को भरा जाएगा।

आयोग के मुताबिक जैसे ही नियमावली में संशोधन हो जाएगा और

इसकी जानकारी उन्हें मिल जाएगी वे परीक्षा पाठ्यक्रम जारी कर देंगे।

इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। आयोग चाहता है

कि रुकी ही हुई परीक्षाएं जल्द हो जाएं, जिससे नई भर्तियों में देरी न लगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...