Tata टेक्नोलॉजीज 35000 युवकों को देगी ट्रेनिंग और नौकरी, सीएम योगी बोले- सरकार ने किया है MOU

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata टेक्नोलॉजीज 35000 युवकों को देगी ट्रेनिंग और नौकरी, सीएम योगी बोले- सरकार ने किया है MOU

Tataउत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को बताया कि

राज्य सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) के साथ 150 आईटीआई के

- Advertisement -
- Advertisement -

समझौता ज्ञापन (एमओयू) को आगे बढ़ाया है। इसमें हर

साल 35,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम नए दौर के अनुरूप उनके कौशल

विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि टीटीएल ने अपनी सहयोगी

इकाइयों में उन युवाओं को शामिल करने की गारंटी दी है

और अगले दस वर्ष तक वह राज्य सरकार के साथ इस कार्यक्रम से जुड़ी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने हरदोई के संडीला में स्थित बर्जर पेंट्स की सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई

का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद कहा कि इस तरह की इकाइयां न सिर्फ

अपना विस्तार करेंगी बल्कि स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के

बेहतरीन कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज समय आ गया है

कि हम स्थानीय संस्थानों को भी उद्योग के साथ जोड़कर आने वाले समय के लिए

श्रमशक्ति की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी इकाई को कौशल विकास के साथ जोड़ें।

उन्होंने बर्जर पेंट्स के प्रबंधन से हरदोई के संडीला में एक कौशल विकास केंद्र भी

बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसमें औद्योगिक विकास विभाग या यूपीसीडा

उनका सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बीच

करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से बर्जर पेंट्स की यह इकाई तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि फरवरी में संपन्न वैश्विक निवेशक सम्मेलन में करीब 35 लाख करोड़ रुपये के

निवेश प्रस्ताव मिलने से उत्तर प्रदेश एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी निवेशकों को विश्वास दिलाता हूं

कि राज्य सरकार उनके निवेश की सुरक्षा की पूरी गारंटी देती है। सरकार न केवल सुरक्षित बल्कि

लाभदायक निवेश के जरिये आपके कारोबार के विकास में योगदान देगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...