river: नदी पार कर रही 3 लड़कियां समेत चार नदी में डूबे, एक की मौत
river: उत्तर प्रदेश के बहराइच में शुक्रवार को सरयू नदी पार कर रही
तीन लड़कियां और एक लड़का नदी पार करते समय डूबने लगे।
नदी के किनारे चरवाहों ने दो लड़कियों और एक लड़के को बचा लिया,जबकि एक लड़की गहराई में
जाने से डूब गई। तैराकों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश बरामद कर लिया।
खैरीघाट थाने के बल्दूपुरवा के सेवकपुरवा की रहने वाली 13 साल की देवी
अपनी सहेलियों कोलरिया, सुमनी, बालक बेचन के साथ सरयू नदी पारकर शुक्रवार को
लगभग 11 बजे घास छीलने गई थी। शुक्रवार दोपहर लगभग
एक बजे यह चारों ने नदी पार करते समय रास्ता बदल दिया।
उस ओर जल में काफी गहराई होने पर यह चारों डूबने लगे।
इनके शोर मचाने पर नदी किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहे जान की परवाह किए बिना ही
नदी में कूद गए। चरवाहों ने कोलरिया, सुमनी व बेचन को बचा लिया,
जबकि देवी लगभग बीस फुट गहराई में चली गई। इसकी सूचना मिलते ही
एसएचओ सत्येन्द्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
राजस्व लेखपाल ने मौके पर आकर तहसील मुख्यालय को हादसे की जानकारी दी।
पुलिस ने नदी में गोताखोर उतारे। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे देवी का शव बरामद होते ही
परिजनों में कोहराम मच गया है। एसएचओ ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
