love :दो पत्नियों को एक दूसरे के पतियों से हुआ प्यार, उसके बाद जो हुआ उसे जानकर लोग हैरान
Love : बिहार के खगरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,
जहां दो पत्नियों को एक दूसरे के पतियों से प्यार हो गया और उसके बाद उन्होंने शादी भी कर ली।
खबर के अनुसार खगरिया जिले के पसराहा गांव की रहने वाली रूबी देवी की
शादी 2009 में नीरज कुमार सिंह के साथ हुई थी और इस कपल के 4 बच्चे हैं,
हालांकि शांति भरी जिंदगी ने हैरान कर देने वाला मोड़ तब लिया जब रूबी देवी को अपने गांव के
एक व्यक्ति मुकेश कुमार सिंह के लिए प्यार बढ़ने लगा,
और मुकेश कुमार सिंह की शादी भी रूबी देवी नाम के एक महीला से ही हुई थी।
आखिरकार, रूबी देवी ( नीरज कुमार सिंह की पत्नी ) के दो बेटों और बेटी को अपने
साथ मुकेश कुमार सिंह ले गया और फिर रूबी देवी के साथ 2022 में शादी कर ली.
रूबी देवी जब मुकेश के साथ पिछले साल भाग जाने के बाद जो खबर सामने आई है
वो हैरान कर देने वाली है. नीरज कुमार सिंह के पत्नी रूबी देवी जो मुकेश कुमार सिंह के
साथ भाग जाने के बाद नीरज काफी परेशान था और वह मुकेश कुमार सिंह के
खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, नीरज कुमार सिंह ने
इस मुद्दे के समाधान के लिए एक ग्राम पंचायत भी बुलाई थी,
लेकिन इन सब के बावजूद भी मुकेश कुमार सिंह ने पंचायत में हुए फैसले का पालन नहीं किया.
खबर के अनुसार नीरज कुमार सिंह ने मुकेश कुमार सिंह की
पहली पत्नी के साथ संबंध बनाकर बदला लेने की कोशिश की.
दोनों पत्नियों का एक ही नाम
एक रिपोर्ट के अनुसार नीरज कुमार सिंह किसी तरह मुकेश कुमार सिंह की पहली
पत्नियों के संपर्क में आने में सफल रहा और धीरे-धीरे बातचीत होने लगी।
आखिरकार उन्हें भी एक दूसरे से प्यार हो गया और नीरज कुमार सिंह की
पत्नि रूबी देवी छोड़ने के एक साल बाद मुकेश कुमार सिंह की पहली पत्नी को भगाकर
अपने घर ले आया और 18 फरवरी को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली,
दोनों कपल मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहर में चले जाने के बाद मामला समाप्त हो गया.
नीरज कुमार सिंह टाटा कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है, जबकि मुकेश कुमार सिंह
दिहाड़ी मजदूरी करता है, दिलचस्प बात यह रही कि नीरज कुमार सिंह ने
मुकेश कुमार सिंह के दोनों बच्चों को भी गोद ले लिया है।
