ips officer: बिहार को 10 और यूपी को 19, 200 नए IPS ऑफिसर का हुआ कैडर बंटवारा; देखें पूरी लिस्ट
ips officer: भारत सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणामों के आधार पर
2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कैडर आवंटन की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।
कैडर आवंटन में उत्तर प्रदेश को 19 नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं।
वहीं, बिहार को के हिस्से में भी 10 नए ऑफिसर आए हैं।
इस साल भी राजस्थान का दबदबा कायम रहा। देश को जो
200 नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं, उनमें से 27 राजस्थान से हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की लिस्ट के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा में
81वां स्थान लाने वाले इशू अग्रवाल को छत्तीगढ़ कैडर मिला है।
यह उनका होम कैडर है। वहीं, बिहार की शैलजा को बिहार कैडर ही मिला है।
इन्होंने 83वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा शुभांशि कटियार को
उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
लिस्ट में अगला नाम एनजे बेनाका प्रसाद का है, जिन्हें
कर्नाटक कैडर मिला है। वह कर्नाटक के ही रहने वाले हैं।
96वां स्थान लाने वाली मिनी शुक्ला को मध्य प्रदेश,
अनिकेत ध्यानेश्वर हिरदे को महाराष्ट्र, किरण पीबी को केरल और
संकेत कुमार को बिहार कैडर मिला है। संकेत बिहार की रहने वाले हैं।
उन्होंने 105वां स्थान हासिल किया था। वहीं, बिहार के दरभंगा के रहने वाले
आशीष कुमार ठाकुर को त्रिपुरा कैडर मिला है। उन्हें 362वां स्थान मिला था।
राजस्थान को मिले 6 नए IPS अधिकारी
केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर में छह नए आईपीएस अफसरों को जगह दी है।
इसमें अजेय सिंह राठौड़ एवं विशाल जांगिड़ मूल रूप से राजस्थान के ही हैं।
जबकि पंकज यादव एवं उषा यादव हरियाणा, आदित्य काकाडे मध्य प्रदेश और
विनय कुमार डीएच कर्नाटक मूल के हैं। राजस्थान का वर्तमान में 222 आईपीएस अधिकारियों
का कैडर है। इनमें से 194 पद भरे हैं और छह नए अफसरों के आने से वर्तमान संख्या बढ़कर
200 हो जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा-2021 में चयनित 200 अभ्यथियों में से
27 युवा राजस्थान मूल के हैं। इनमें अजेय सिंह राठौड व विशाल जांगिड़ शामिल हैं।
चयनित अन्य 25 आईपीएस अफसरों को दूसरे राज्यों का कैडर अलॉट किया गया है।
राजस्थानी अफसरों का दबदबा
आईपीएस अफसरों में आयुष जाखड़ को एमपी, आयुष जैन को गुजरात, दिनेश प्रताप सिंह राठौड़
को असम मेघालय, जीवन देवाशीष बेनीवाल को महाराष्ट्र , प्रतीभा को गुजरात,
राहुल बंसल को छत्तीसगढ़, माविश टाक को यूपी कैडर दिया गया है।
वहीं, रोहन केशान को त्रिपुरा, ईशान सोनी को यूपी, रामकृष्ण सारण को एजीएमयूटी,
आयुष यादव को हरियाणा, जितेंद्र चौधरी को उत्तराखंड, अंशुल नागर को तमिलनाडु,
राजकुमार मीना को यूपी, सिद्धार्थ बारवाल को महाराष्ट्र, राजेश मीना को तेलंगाना,
अन्नू टेटू को असम मेघालय, गगन सिंह मीना को हरियाणा कैडर मिला है।
इसके अलावा अजय कुमार मीना को गुजरात, विकास मीना को एजीएमयूटी,
मातेंद्र कुमार मीना को असम मेघालय, सुलेखा जगरवाल को एजीएमयूटी,
शुभम मीना को झारखंड, अशोक मीना को पंजाब व हार्दिक मीना को केरल कैडर मिला है।
