Bride: दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, मंडप में रातभर दुल्हन बारात का इंतजार कर हुई पेरशान; मामला जान हर कोई हैरान
Bride: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला
मामला सामने आया है। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का पारा चढ़ गया।
मंडप के नीचे बैठकर दुल्हन रातभर बारात का इंतजार करती रहीं,
लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। ससुराल वालों से
संपर्क करने के बाद ससुरालियों ने हैरान करने वाला मामला बताया है।
हल्द्वानी में शादी की तय तारीख पर बारात नहीं लाने का मामला सामने आया है।
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे के पिता ने दहेज में कार सहित
अन्य सामान की डिमांड कर शादी तय तिथि से दस दिन आगे बढ़ा दी।
इससे नाराज दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया।
साथ ही दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बरेली रोड स्थित उत्तर उजाला निवासी एक युवक ने आईजी कुमाऊं, डीआईजी गढ़वाल,
थानाध्यक्ष थराली और वनभूलपुरा को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें कहा है
कि उसकी बड़ी बहन की शादी समीर पुत्र नसीर अहमद निवासी देवराड़ा थराली
चमोली के साथ तय हुई थी। अगस्त 2022 में सगाई के
बाद एक मार्च 2023 को शादी की तारीख तय हुई थी।
सगाई के दौरान उन्होंने दूल्हे पक्ष के लोगों को ज्वेलरी सहित हजारों के उपहार दिए थे।
तभी उन्होंने कार्ड छपवाने के साथ शादी के लिए खरीदारी शुरू कर दी थी।
लाखों का फर्नीचर और अन्य सामान खरीद लिया गया।
तैयारियों में करीब चार लाख रुपये खर्च हो गए थे। बुधवार को बारात आनी थी।
लेकिन इससे पहले ही दूल्हे और उसके परिजनों ने कहा कि उन्हें तिथि को लेकर
असमंजस हो गया है, अब वह बारात दस मार्च को लाएंगे। इस दिन 100 की जगह 150 लोग बारात
में शामिल होंगे। शादी के दिन कार भी देनी पड़ेगी। पहले से पूरी तैयारी कर चुके
लड़की वालों को कुछ नहीं सूझा तो दुल्हन (Bride) ने ही शादी करने से इनकार कर दिया।
साथ ही अब तक हुए खर्च की भरपाई करने की डिमांड रख दी।
इसके अलावा वनभूलपुरा थाने में दूल्हे समीर, उसके पिता नसीर अहमद,
मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
युवती के भाई की तहरीर में दहेज मांगने की बात कही गई है।
तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा।