Police raid :अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवती, और….
police raid: हरियाणा पुलिस ने अंबाला कैंट की राय मार्केट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने
भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सूचना पर पहले तो एक बोगस ग्राहक तैयार कर होटल भेजा,
उसके बाद शनिवार रात पुलिस ने होटल में रेड कर आपत्तिजनक हालात में युवक-युवती को पकड़ा.
वहीं पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों को भी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है.
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दीप होटल में देह व्यापार का धंधा अवैध तरीके से किया जा रहा है.
इस पर पुलिस ने एक बोगस ग्राहक तैयार कर उसे होटल भेजा, जहां गड़बड़ी मिलने पर पुलिस टीम ने
तुरंत होटल में रेड मार दी. वहीं पुलिस ने मौके पर युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल संचालक दीपक बत्रा समेत 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
DSP अनिल कुमार ने बताया कि होटल कर्मचारी दीपक बत्तरा, दलाल भगत, मैनेजर कमल,
ज तिन और युवक-युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी.
बता दें कि रेड में पूछताछ के दौरान युवती ने जो आईडी दिखाई थी वो जांच करने पर फर्जी पाई गई थी.
वहीं रिसेप्शन पर रखे रजिस्टर में भी गलत एंट्री की गई थी. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि
उसे किसी जानकार के माध्यम से दलाल भरत का नंबर मिला था. आरोपी ने बताया कि
भरत लड़की सप्लाई करने का काम करता है. उसने ही युवती से मुलाकात करवाई थी.
फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
