solution provider: ग्रामसभा की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम सभा बहोरा रामनगर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया
solution provider: कुशीनगर जिले के बिशुनपुरा विकासखंड के ग्राम सभा बहोरा रामनगर में गांव की समस्या
गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताते चलें कुशीनगर जिले के
विकासखंड बिशनपुरा अंतर्गत ग्राम सभाबहोरा रामनगर मेे पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत
नव निर्मित पंचायत भवन के सामने चौपाल आयोजित (solution provider) किया गया l
अपने संबोधन के दौरान बिशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की मांग पर
बहोरा रामनगर में विवाह भवन के साथ ही जिम का निर्माण कराने का आश्वासन दिया
इस दौरान महिलाओं ने विधवा एवं वृद्धा पेंशन की समस्या से ब्लॉक प्रमुख व वीडियो को अवगत कराया
जिसमे लोगों ने वृद्धा, विधवा पेंशन के अलावा परिवार रजिस्टर का नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र की समस्या रखा l
बीडीओ ने तत्काल सचिव को समस्या निस्तारण का निर्देश दिया l
इस दौरान बीडीओ बिशनपुरा सुशील कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने संबोधित किया।
कई लोगों ने विवाह भवन की मांग की ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा युवाओं के तैयारी के लिए
जिम के साथ ही यहाँ विवाह भवन का निर्माण के लिए पूरा प्रयास होगा l
चौपाल में मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य सुविधा, स्वरोजगार आदि की जानकारी दी गई l
इस अवसर पर एपीओ प्रवीण कुमार, सचिव किशन वर्मा , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज शुक्ला ग्राम प्रधान
प्रतिनिधि रमेश पांडे समाज सेवक उमेश पांडे तकनीकी सहायक अजय सिंह ,
रोजगार सेवक बैजनाथ प्रसाद ,रियाजुद्दीन अंसारी लाल जी पांडे, अनवर अंसारी पूर्व प्रधान,
लक मुद्दीन अंसारी, नरेंद्र पांडे, नागेंद्र प्रसाद ,महफूज अंसारी, शारदा यादव, श्री कृष्ण चौहान, आदि उपस्थित रहे l
