lovers: अजब प्रेम की गजब कहानी,प्रेमिका ने कहा जिससे है मोहब्बत उससे करूंगी शादी, मरेंगे जिएंगे एक साथ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lovers: अजब प्रेम की गजब कहानी,प्रेमिका ने कहा जिससे है मोहब्बत उससे करूंगी शादी, मरेंगे जिएंगे एक साथ

lovers: सीवान में प्यार शादी और धोखा का एक मामला सामने आया है.

प्रेमी-प्रेमिका का 3 साल का प्यार ऐसा परवान पर चढ़ा की दोनों ने घर छोड़कर कोर्ट में शादी कर ली.

- Advertisement -
- Advertisement -

अब दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खा ली है. प्रेमी और प्रेमिका के इस प्यार को किसी की नजर लग गई

और प्रेमी (lovers) पति अपने पत्नी को छोड़कर ससुराल से फरार हो गया.

प्रेमिका अपने प्रेमी (lovers) पति को ढूंढने और न्याय की गुहार के लिए थाना का चक्कर लगा रही है.

दोनों का तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्रेमिका ने कहा है कि मुझे अपने मायके में नहीं रहना है. मैंने अपने मां बाप का इज्जत नहीं रखा है

तो अब मैं मायके में क्यों रहूं. जिसके लिए इज्जत लुटाई है उसी के साथ जिंदगी बिताऊंगी,

मरेंगे या जिएंगे उसी के साथ रहेंगे. मामला मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का हैं.

दरअसल, मैरवा थाना क्षेत्र के धनौर गांव की रहने वाली नाजमा खातून को बगल के ही सेमरा गांव के मिथुन राम से

3 साल प्रेम प्रसंग चल रहा था. गांव में आने जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई.

जिसके बाद दोनों में प्यार इस कदर बढ़ा की धर्म की दीवार को तोड़कर साथ जीने मरने का फैसला कर लिया.

पारिवारिक कलह के चलते बिगड़ा मामला

प्रेमी प्रेमिका अपने परिवार के मर्जी के खिलाफ 23 अप्रैल 2022 को कोर्ट में शादी कर ली.

शादी के बाद दोनों कुछ महीने हंसी खुशी के साथ जिंदगी बिताने लगे,

लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इनकी शादी से खुश नहीं थे. जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग

अपने लड़के पर प्रेमिका को छोड़ने का दबाव बनाने लगे. इसके साथ ही प्रेमिका को प्रताड़ित किया जाने लगा.

इसी दौरान प्रेमी (lovers) पति अपने पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया और कुछ दिन बाद वापस लेकर जाने की

बात कह कर चला गया. काफी दिन बीत जाने के बाद भी प्रेमी  (lovers) पति अपनी पत्नी को लेने ससुराल जब नही

पहुंचा,तब प्रेमिका ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश करती रही, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला.

पीड़िता पत्नी नाजमा खातून ने बताया कि जिसके बाद प्रेमिका खुद से अपने ससुराल जा पहुंची.

जहां उसके ससुराल वालों ने पति की गैर मौजूदगी में उसे मारपीट कर भगा दिया.

वहीं अपने पति की तलाश में प्रेमिका थाने की चक्कर लगा रही है.

प्रेमिका ने थाने में पहुंचकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन दिया है,

जिसमें जिक्र किया है कि उसका पति 2 लाख रुपया और उसके सारे गहने लेकर फरार हो गया है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...