gun: तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं, युवती की गोदभराई में तमंचा लेकर पहुंचे युवक का तांडव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

gun: तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं, युवती की गोदभराई में तमंचा लेकर पहुंचे युवक का तांडव

तेरी डोली उठी तो यहां अर्थियों के अंबार लग जाएंगे। जब तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं हो सकती।

युवती की गोद भराई में तमंचा (gun) लेकर पहुंचे पड़ोसी युवक ने जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

गोद भराई को आए वर पक्ष के लोगों के साथ युवक ने मारपीट की और उन्हें भगा दिया।

किसी तरह गांव वालों ने युवक को समझाते हुए तमंचा(gun) छीना। मामले की सूचना मिलते ही

पुलिस गांव पहुंच गई।आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। गांव निवासी युवती की गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था।

वर पक्ष से आए तमाम मेहमानों की खातिरदारी की जा रही थी कि अचानक पड़ोस का ही

युवक हाथ में तमंचा (gun) लहराते हुए गोद भराई के कार्यक्रम में आ धमका।

मेहमानों और परिजनों को धमकाते हुए युवक ने युवती से कहा कि तेरी डोली उठी तो यहां से अर्थियां उठेंगी।

अगर तू मेरी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं हो सकती। फिल्मी स्टाइल में युवक ने तांडव मचाना शुरू कर दिया।

युवक के तेवर देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान पास पड़ोस के लोगों ने युवक को काफी समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं माना।

बेखौफ युवक ने तमंचा (gun) लहराते हुए गोद भराई को आए मेहमान भगा दिए।

इस दौरान युवती के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।मामले की सूचना पुलिस

को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना और चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मौके पर मामला शांत कराने के बाद

पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। लड़की पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने

आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अजीमनगर थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर के अनुसार युवक आकाश गांव में चल रहे एक रिश्ते के कार्यक्रम में हंगामा कर

रहा था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...