Bear:वनक्षेत्र मे मिला भालु का शव,जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bear:वनक्षेत्र मे मिला भालु का शव,जांच में जुटी वन विभाग की टीम

गनौली वनक्षेत्र के कक्ष संख्या टी-20 के बनकटवा जंगल मे मिला संदिग्ध अवस्था मे एक भालु का शव।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच कर शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

- Advertisement -
- Advertisement -

अधिकारियों ने प्रथमदृष्टया अधिक उम्र व बिमारी के कारण होने को बताया।

हरनाटाड़:वीटीआर वन प्रमंडल दो के गनौली वनक्षेत्र के कक्ष संख्या टी-20 के बनकटवा जंगल मे एक

व्यस्क भालु (bear) के संदिग्ध स्थिति मे शव मिलने से एकबार फिर वन विभाग मे

हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।अभी बाघ व तेंदुआ की घटना को एक सप्ताह भी नहीं

बिते की इधर जंगली भालु का शव मिलने से वन विभाग पर तरह तरह की चर्चाएं चलना शुरू हो गई है।

घटनास्थल के समीप गांव के सुत्रों के माने तो यह भालू की घटना शिकार होने का प्रतीत हो रहा है।

लेकिन भालु शव की सुचना पर घटनास्थल पर पहुंची वन अधिकारियों की टीम की जांच पड़ताल के बाद

भालु (bear) की मौत प्रथमदृष्टया अधिक उम्र व बिमारी से होने की बताई जा रही है।

इस संबंध मे वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डाक्टर नेशामणी के ने बताया कि

मंगलवार की अहले सुबह गनौली वनक्षेत्र के बनकटवा जंगल मे एक भालु (bear) की शव मिलने की सुचना मिली है।

इस सुचना को गंभीरता से लेते हुए वनकर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की गई

तथा शव को कब्जे मे लेकर गनौली वनक्षेत्र मे डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराई गई।

निदेशक ने बताया कि घटनास्थल से किसी प्रकार को कोई संदेहास्पद वस्तु व औजार की बरामदगी नहीं हुई है।

भालु के शरीर पर कोई जख्म निशाना नहीं मिले हैं।जिससे प्रथमदृष्टया भालु की मौत

अधिक उम्र व बिमारी के कारण होने की प्रतित हो रही है।फिलहाल भालु (bear) के शव को

पोस्टमार्टम कर विसरा को जांच के लिए देहरादून प्रयोगशाला भेजा जाएगा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भालु (bear) की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related