Rain: 12 राज्यों में होगा भारी बारिश, तापमान में उतार चढ़ाव जारी, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: 12 राज्यों में होगा भारी बारिश, तापमान में उतार चढ़ाव जारी, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Rain: देशभर में इस समय मौसम में उतार-चाढ़ाव का दौर जारी है। कई जगहों पर अचानक तापमान बढ़ने से फरवरी में

तेज धूप सता रही है तो कई जगहों पर बारिश ने कहर बरपा रखा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्तर पश्चिम भारत के राज्य में आज तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। 12 फरवरी तक यह जारी रहेगा जबकि 14 फरवरी तक तापमान

में गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जबकि पश्चिमी राज्यों में भी मौसम में

महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। मध्य भारत में मध्य प्रदेश में मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं।

दक्षिणी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा जबकि पूर्वी

राज्यों में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित लद्दाख में बारिश (Rain) और बर्फबारी की संभावना

जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर पश्चिम हो गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

पश्चिम हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में तापमान में गिरावट देखी जा रही है जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी

और पश्चिमी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम अलर्ट

– अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और

लद्दाख में छिटपुट बारिश (Rain) या गरज के साथ हिमपात की संभावना है।

– पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा संभव है।

– अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की संभावना है।

– अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम और मेघालय में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

– अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम

में छिटपुट बारिश (Rain) या गरज के साथ हिमपात की संभावना है।

– पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा संभव है।

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर मौसम बदलने लगा है। बद्रीनाथ धाम में 2 फीट से अधिक की बर्फबारी देखने को

मिली है। वहीं चमोली में भी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है।

जोशीमठ में रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। इसके साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग द्वारा तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

24 घंटे के दौरान सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी करते हुए अलर्ट जारी किया गया। औली,

हेमकुंड, बदरीनाथ, घाघरिया, फूलों की घाटी सहित ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख ,हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय

में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्व अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही पूर्वी असम,

उत्तर हिमालय पश्चिम बंगाल, उत्तर पंजाब में भी आज मध्यम दर्जे की बारिश देखने को

मिल सकती है। अगले 84 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

यूपी में बढ़ेगी गर्मी

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है

दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।वहीं धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ती जा रही है।

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। ईरान के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के

कारण पश्चिमी हिमालय में काम हवा का दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है।

11 से 14 फरवरी तक हवाओं का असर देखने को मिलेगा। तेज हवाएं चलने के साथ ही तेज धूप खिली रहेगी।

पश्चिमी यूपी में तेज हवा की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क बना रहेगा तभी से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है हालांकि फिलहाल मौसम में कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे।

बिहार में तापमान में गिरावट

बिहार में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ क्षेत्रों में हालांकि तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जाएगी।

इसके साथ ही उसका हवाएं चलेंगी। जिसके कारण मौसम में उमस

देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गर्मी का आगमन शुरू हो गया।

राजस्थान एक बार फिर से ठंड बढ़ने का पूर्व अनुमान

राजस्थान एक बार फिर से ठंड बढ़ने का पूर्व अनुमान जताया गया है।

16 फरवरी तक राजस्थान में सर्द हवा का असर रहेगा। कोटा में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण राजस्थान सर्द हवा देखने को मिलेगी।

16 फरवरी तक इसका असर रहने के आसार जताए गए हैं। कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा

सकती है। वहीं चित्तौड़गढ़, सीकर, अजमेर, गंगानगर में भी तापमान में गिरावट रहने के साथ ही कोहरा देखने को मिल

सकता। हालांकि शीत लहर की संभावना से इनकार किया गया है।

18 फरवरी के बाद राजस्थान के तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

एमपी में तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

एमपी मौसम विभाग की मानें अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

फरवरी के आखिरी हफ्ते से प्रदेश में गर्मी दस्तक दे सकती है। मार्च के आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बनना शुरू

हो जाएंगे। आमतौर पर मप्र में तेज गर्मी 15 मार्च से शुरू होती है, जो 10 जून तक चलती है।

इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होती हैं। 13 फरवरी से तापमान

में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होगी, हालांकि फरवरी के आखिरी हफ्ते से गर्मी का एहसास होने लगेगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...