love: मैं मोहब्बत करती हूं, उसके बिना नहीं रह पाऊंगी…गायब हुए दूल्हे संग शादी करके थाने पहुंच गई प्रेमिका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love: मैं मोहब्बत करती हूं, उसके बिना नहीं रह पाऊंगी…गायब हुए दूल्हे संग शादी करके थाने पहुंच गई प्रेमिका

love: मैं मोहब्बत करती हूं उससे। न मैं उसके बिना रह पाऊंगी न वो।

शादी का रिश्ता हम लोगों ने नहीं ठुकराया। एक बिरादरी से होने के बाद भी बंदिशें लगाईं।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब हम साथ रहेंगे। हम दोनों ने शादी कर ली। हमें और परेशान न किया जाए।

हम नई जिंदगी जीना चाहते हैं। इतना कहकर दूल्हे की प्रेमिका बिलसंडा थाने में भावुक हो गई।

एक फरवरी को शादी के दिन गायब हुए दूल्हे को भी उसकी बरेली

निवासी प्रेमिका पुलिस के भरोसे पर बीसलपुर से थाने बुला लाई।

दोनों ने बरेली के नबाबगंज में सात फरवरी को हुई अपनी शादी के प्रमाण दिए।

पुलिस ने दूल्हे के वीडियो बयान दर्ज कर उसकी दुल्हन के साथ विदा कर दिया।

युगल के असुरक्षा जताने पर पुलिस उनको सुरक्षित स्थान तक छोड़ आई।

पुलिस के पास दूल्हे की लोकेशन उसकी प्रेमिका के पास होने की पुख्ता खबर थी।

पांच दिन से पुलिस दूल्हे की बरामदगी के लिए खुद दबाव में थी।

प्रेमिका भी दबाव में थी। नरम पड़े दूल्हें के परिजनों से पुलिस ने भी बात की।

फेशियल के लिए कहकर गायब हुआ था दूल्हा

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने अपने बेटे की शादी बरेली फतेहगंज पश्चिमी से तय की थी।

एक फरवरी की शादी की तारीख तय हुई। 28 जनवरी को लड़की वाले गांव में तिलक लेकर आये।

तिलक हो गया। बारात के दिन दोपहर को घर में बारात निकासी की तैयारी में ढोल नगाड़े बज रहे थे,

पर इसी बीच दूल्हा गायब हो गया। घर से वो खुद का फेशियल और ब्लीच कराने की बात कहकर गया था।

दूल्हे के गायब होने के बाद पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। देररात तक दूल्हा नही मिला तो परिजनों ने

लड़की पक्ष से वार्ता की। लोकलाज के खातिर दूल्हे के छोटे भाई की शादी कराई गई।

एसओ बिलसंडा, अचल कुमार ने बताया कि दूल्हे को पुलिस आठ दिन से तलाश कर रही थी।

जिस लड़की के वो संपर्क में था उसी से उसने शादी कर ली है। थाने आकर अपने बयान भी दर्ज कराए हैं।

शादी के साक्ष्य भी दिए हैं। युगल को सुरक्षित साथ रहने के लिए छोड़ दिया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...