Molestation: नशे की हालत में पति ने दोस्त को घर बुलाया, फिर दोनों ने मिलकर किया रेप, फिर…
molestation: कानपुर में एक शख्स ने नशे की हालत में दोस्त को घर बुला लिया।
इसके बाद पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी का रेप किया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर
आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दोस्त अभी तक फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के चकेरी की रहने वाली महिला ने अपने पति पर दोस्त के साथ
उसका रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि 30 जनवरी को उसका पति नशे में घर आया।
पति ने अपने दोस्त जिम्मी को भी घर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।
महिला की शिकायत के आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पति को
गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार दोस्त की तलाश कर रही है।
