degree colleges…तो  डिग्री कॉलेज में 5 हजार छात्रों ने नहीं खरीदे टैबलेट, वेरिफिकेशन से छात्रों को बढ़ी टेंशन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

degree colleges…तो  डिग्री कॉलेज में 5 हजार छात्रों ने नहीं खरीदे टैबलेट, वेरिफिकेशन से छात्रों को बढ़ी टेंशन

degree colleges: कोरोना काल में पढ़ाई की बदले स्वरूप को देख सरकार ने डिग्री कॉलेजों में

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को टैबलेट खरीदने को 12 हजार रुपये दिए,

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन कई छात्र-छात्राओं ने टैबलेट न खरीद उस धनराशि से अन्य सामग्री खरीद ली। अब जब महाविद्यालय प्रशासन

टैबलेट दिखाकर वेरिफिकेशन करने को कह रहा है तो छात्र-छात्राओं के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।

अकेले एलएसएम महाविद्यालय में ही 5 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने वेरिफिकेशन नहीं कराया है।

सरकार ने वर्ष 2021 में डिग्री कॉलेजों को में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए फ्री टैबलेट योजना की शुरू की।

नगर के एलएसएम महाविद्यालय में अध्ययनरत 6 हजार 453 छात्र-छात्राओं को इस योजना के तहत लाभ देते हुए

उनके खातों में धनराशि डाली गई। अब महाविद्यालय प्रशासन इन छात्र-छात्राओं से टैबलेट दिखाकर

वेरिफिकेशन करने को कह रहा है, लेकिन अधिकतर छात्र-छात्राएं वेरिफिकेशन नहीं कर रहे हैं।

नाम न बताने की शर्त पर कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने टैबलेट के लिए मिली धनराशि से अन्य सामग्री खरीदी

है। अधिकांश ने जहां नया मोबाइल खरीदा है। वहीं, कुछ ऐेसे भी हैं जिन्होंने घर के जरूरत की सामग्री में उक्त धनराशि

खर्च कर दी है। उन्होंने दुकानों से टैबलेट का ही बिल बनवाया है,

लेकिन कॉलेज में बिल के साथ टैबलेट भी दिखाने को कह रहा है।

15 फीसदी का हुआ वेरिफेकिशन

एलएसएम महाविद्यालय में टैबलेट मिलने के लंबे समय बाद भी महज 15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने

वेरिफिकेशन किया है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ.सरोज वर्मा ने बताया कि

अब तक करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने ही टैबलेट का वेरिफिकेशन किया है।

अभी 5 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन होना शेष है।

बेरीनाग, गणाई, नारायणनगर में वेरिफिकेशन पूरा

बेरीनाग, गणाई गंगोली, नारायणनगर महाविद्यालयों में अधिकतर छात्र-छात्राओं ने टैबलेट का वेरिफिकेशन करा

लिया है। बेरीनाग महाविद्यालय के प्रोफेसर बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि 1208 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1191 के

खातों में टैबलेट की धनराशि डाली गई। वर्तमान में सभी छात्र-छात्राओं के टैबलेट का वेरिफिकेशन हो गया है।

गणाई गंगोली महाविद्यालय के कर्मचारी जीवन सिंह बोरा ने बताया कि 295छात्र-छात्राओं को

टैबलेट योजना का लाभ मिला। सभी ने अपना वेरिफिकेशन करा लिया है।

नारायणनगर में कुल 472 के सापेक्ष 468 छात्र-छात्राओं के खातों में

धनराशि डाली गई। 466 छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन हो गया है।

7 करोड़ का मिला बजट

महाविद्यालय प्रशासन को टैबलेट योजना के लिए सात करोड़ से अधिक बजट मिला।

उक्त बजट 6 हजार 453 छात्र-छात्राओं के खातें में डाली गई है।

अभी भी 794 छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए धनराशि मिलनी बाकी है।

यहां 6 हजार 453 छात्र-छात्राओं के खातों में टैबलेट के लिए धनराशि डाली गई है।

अभी करीब एक हजार ने वेरिफेकेशन करवाया है। सभी से वेरिफेकिशन कराने के लिए कहा गया है।

डॉ.सरोज वर्मा, नोडल अधिकारी, पिथौरागढ़ महाविद्यालय।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...