Road accident :ट्रक की कार से टक्कर, कोतवाली के प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident :ट्रक की कार से टक्कर, कोतवाली के प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी की मौत

Road accident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ट्रक और कार की टक्कर में इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।

इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवशी प्रयागराज कोतवाली के प्रभारी के पद पर तैनात थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

हादसा अंतू थाना क्षेत्र में लखनऊ राजमार्ग पर पारा हमीदपुर कामापुर मोड़ के पास शनिवार सुबह हुआ।

अंतू थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक, शनिवार सुबह हुई

Road accident

भीषण टक्कर में कार और ट्रक दोनों पलट गए। उन्होंने बताया कि हादसे में कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई

कि गैस कटर से शीशा काटकर पुलिस निरीक्षक के शव को बाहर निकला गया।

कुमार के अनुसार, हादसे में मारे गए पुलिस निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी (55) अमेठी के गंगागंज नगर के निवासी थे।

वह अदालत में गवाही देने के लिए प्रयागराज से रायबरेली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

कुमार के मुताबिक, हादसे की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा

और पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुबोध गौतम दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने पुलिस निरीक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...