Television की पॉपुलर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, 20 साल की उम्र में क्यों उठाया खौफनाक कदम?
television: टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुंबई के वसई में तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को सेट पर
फंदे से लटकते पाया गया. तुनिषा की उम्र महज 20 साल थी, उन्हें टीवी शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ से
पॉपुलैरिटी मिली थी. कथित तौर पर तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या की है,
उनका शव मेकअप रूम से बरामद किया गया है. तुनिषा शर्मा के निधन की खबर से टीवी और फिल्म जगत सदमे में
है, पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है, हालांकि अभी तक पुलिस ने
इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह आत्महत्या का मामला है या नहीं.
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक तुनिषा शर्मा ने शूट के बीच में ब्रेक लेकर चली गई थीं.
काफी समय बाद वापस नहीं आने पर जब उनकी खोज की गई तो उनका शव मेकअप रूम में फंदे से लटका मिला.
मौके पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जांच टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के अलावा अन्य एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. वहीं तुनिषा की मौत पर उनके
फैंस सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे हैं. अभी तक उनके मौत की वजह का भी खुलासा नहीं हुआ है.
फिल्मों में भी किया था काम
20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत टीवी (television) शो ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ से
की और बाद में‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘गब्बर पुंछवाला’, ‘शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह’, ‘इंटरनेट वाला लव’,
‘इश्क सुभान अल्लाह’ और ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ जैसे शो में अभिनय किया.
उन्हें आखिरी बार ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में देखा गया था जिसमें उन्होंने शहजादी मरियम की
भूमिका निभाई थी. तुनिषा शर्मा फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 जैसी
फिल्मों का भी हिस्सा थीं. तनुषी ने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग 3 में भी कैमियो किया था.
