facebook पर प्यार, 17 साल के लड़के से शादी रचाने पहुंची दो बच्चों की मां, और फिर जानिए पूरा मामला 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

facebook पर प्यार, 17 साल के लड़के से शादी रचाने पहुंची दो बच्चों की मां, और फिर जानिए पूरा मामला

facebook: सोशल मीडिया के इस दौर में फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार होना आम बात हो गई है,

लेकिन कभी कभी इस माध्यम से बेमेल जोड़ी भी बन जाती है, जो चर्चा का विषय बन जाता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी के चलते मेरठ निवासी महिला शादी करने के इरादे से किशोर के घर जा पहुंची।उसकी बात सुनकर परिजन हैरान

रह गए। मामला पुलिस में पहुंचा तब कानून और समाज की नसीहत देने पर महिला लौट गई।

मुजफ्फरनगर थाना क्षेत्र के भोपा के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और मेरठ के एक गांव निवासी 37 वर्षीय

महिला के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई। शनिवार को किशोर के घर का पता करने के बाद महिला

उसके घर पहुंच गई। महिला ने किशोर और उसके परिजनों से बाचतीत की।

पूरे मामले की जानकारी दी जिस पर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने महिला को वापस लौट जाने की नसीहत दी

लेकिन प्यार में ढूबी हुई महिला ने किशोर को अपना प्रेमी बताते हुए उसके साथ शादी कराने की जिद करने लगी।

जिसके बाद किशोर के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

थाने में मौजूद लोगों ने महिला को समझाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। वहां काफी लोग एकत्र हो गए।

पुलिस ने महिला को जब कानून और सामाजिकता का पाठ पढ़ाया तो वह थाने से चल गई।

उधर, किशोर के परिजन भी कार्रवाई न कराने की बात कहकर लौट गए। भोपा थाना पुलिस का कहना हैं

कि मामला थाने आया था। मगर, किसी भी पक्ष द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया।

आपसी समझौते के बाद दोनों ही पक्ष कार्रवाई नहीं कराने की बात कह कर लौट गए है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...