Smartphone Big Saving Days: POCO M4 Pro से लेकर Moto G72 तक पर जबरदस्त ऑफर, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जल्दी करें…
smartphone Flipkart Big Saving Days POCO M4 Pro Infinix Note 12 5G vivo T1 Moto G72
OPPO F19 Pro plus 5G on huge discount price offers specifications features: अगर आप अपने
लिए मिड-रेंज का बढ़िया फोन तलाश रहे हैं तो हम आपको इस गैलरी में Flipkart Big Saving Days सेल में
उपलब्ध कुछ खास डिवाइस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप सस्ते में खरीद सकेंगे।
POCO M4 Pro
पोको एम4 प्रो स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
स्मार्टफोन (smartphone) पर 10,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1,834 रुपये की
ईएमआई दी जा रही है। बैंक ऑफर की बात करें तो Kotak और SBI बैंक अपने ग्राहकों को 750 रुपये से
लेकर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। इसके अलावा डिवाइस
पर SonyLIV और Zee5 जैसे OTT ऐप्स की सब्सक्रिप्शन मिल रही है।
Infinix Note 12 5G
इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन (smartphone) फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये में बिक रहा है।
डिवाइस पर Kotak और SBI जैसे बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके साथ ही स्मार्टफोन पर 13,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 2,334 रुपये की नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है।
Vivo T1
फ्लिपकार्ट पर vivo T1 14,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
इसकी कीमत में 5491 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। इसके अतिरिक्त Kotak और SBI बैंक की ओर से
750 रुपये की छूट दी जा रही है। हालांकि, यह ऑफर क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए है।इसके अलावा वीवो टी1 को
503 रुपये की EMI और एक्सचेंज ऑफर के तहत 13,600 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है।
Moto G72 Smartphone
Moto G72 के 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बैंक डील की बात करें तो स्मार्टफोन पर Kotak और SBI बैंक की तरफ से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
वहीं, कुछ चुनिंदा बैंकों की ओर से 1000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसके अलावा डिवाइस पर 14,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और सस्ती EMI दी जा रही है।
OPPO F19 Pro+ 5G
शॉपिंग प्लेटफॉर्म से F19 Pro+ 5G के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,490 रुपये में
खरीदा जा सकता है। बैंक डील की बात करें तो स्मार्टफोन (smartphone) पर Kotak और SBI बैंक की
तरफ से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि कुछ चुनिंदा बैंकों की ओर से
1000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अतिरिक्त डिवाइस पर 16,650 रुपये का एक्सचेंज
बोनस और 2,915 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है।
