Electricity:उत्तर प्रदेश में सरकार दे रही फ्री बिजली कनेक्शन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electricity:उत्तर प्रदेश में सरकार दे रही फ्री बिजली कनेक्शन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

electricity:उत्तर प्रदेश में ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है और वो बिजली कनेक्शन लगवाने में

असमर्थ हैं उनके लिए सरकार ने यूपी सुगम संयोजन योजना शुरू की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस योजना के तहत राज्य में कई जगहों पर कैंप लगाए जाते हैं। इच्छुक आवेदक इन कैंपों में जाकर फ्री बिजली लगवाने

के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना की मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार को सभी को

24 घंटे बिजली (electricity) उपलब्ध कराना है। योजना के मुताबिक- सभी आवेदक जो गरीब तबके के हैं

और जिनके पास बीपीएल कार्ड है, उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन लेने की सुविधा मिलेगी।

जो आवेदक बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं उन्हें कनेक्शन के लिए भुगतान करना होगा लेकिन बोझ को कम करने के लिए

राज्य सरकार ने 18 किश्तों में भुगतान करने की सुविधा रखी है। इसके अलावा यदि आवेदक के पास घर के कागजात

नहीं हैं तो भी वो नए बिजली कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर सकता है। इस मामले में कनेक्शन प्री-पेड होगा।

सुगम संयोग योजना के तहत बीपीएल और एपीएल दोनों को आय के आधार पर अलग-अलग नहीं किया गया है।

गरीब- अमीर, ग्रामीण- शहरी नागरिक सभी को कार्यक्रम के तहत पंजीकरण करने की अनुमति है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

– निवास प्रमाण पत्र

– व्यक्तिगत पहचान पत्र

– घर का पता

– बीपीएल प्रमाण पत्र

योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

– यदि कोई उम्मीदवार योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

– चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोगों के पास बिजली और कंप्यूटर साक्षरता नहीं है,

ऐसे में पंजीकरण फॉर्म तहसीलदार दफ्तर या जिला विकास कार्यालय से लिए जा सकते हैं।

– इन कार्यालयों के अलावा राज्य बिजली बोर्ड और अन्य संबंधित विभाग भी कैंप लगाता रहता है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...