medical colleges में विधायक की भाभी इलाज को तरसीं,अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से किया बर्बाद
medical colleges: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की भाभी के साथ
बहराइच मेडिकल कॉलेज (medical colleges) में हुई लापरवाही को लेकर योगी सरकार और
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर शुक्रवार को निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि
भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
अस्पतालों में अराजकता की स्थिति है। न इलाज मिल रहा है और न दवा।
मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्रता आम बात हो गई है। सरकारी अस्पतालों और
मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) पर मंत्री की छापेमारी का कहीं कोई असर पड़ना ही नहीं था।
आम आदमी अब सरकारी अस्पतालों में जाने से डरने लगा है।
अखिलेश ने कहा कि महसी से भाजपा विधायक अपनी भाभी को दिल का दौरा पड़ने पर
बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए गए थे। वहां एक घंटे तक स्वास्थ्य कर्मी इंजेक्शन तक नहीं लगा सके।
काफी मशक्कत के बाद बाहर से किसी को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया, तब जाकर इलाज करवाया जा
सका। जब सत्ता दल के विधायक की सुनवाई नहीं हो रही है तो आम आदमी का क्या होगा?
अखिलेश ने कहा कि बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और डॉक्टरों की लापरवाही से
एक नवजात की जान चली गई। कारण सिर्फ इतना था कि नवजात का पिता स्टाफ नर्स को प्रसव के नाम पर
2600 रुपये नहीं दे सका था। कुशीनगर में घरवाले मरीज को ठेला पर ले जाने के लिए मजबूर हुए।
अस्पतालों और एंबुलेंस की व्यवस्था चौपट है। उन्नाव में एक बेटा अपनी मां का शव ठेला पर ले गया।
गोण्डा के जिला महिला अस्पताल में एम्बूलेंस में प्रसव के बाद भी तीमारदार से दो हजार रुपये वसूल लिए गए।
लखनऊ के केजीएमयू में इलाज पाना बहुत मुश्किल है। बड़े डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहते,
रेजीडेंट्स के सहारे व्यवस्था चल रही है। लारी कार्डियोलॉजी में दिल के गंभीर मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है।
ज्यादातर बाहर से ही दवाइयां मंगाई जा रही है। समाजवादी सरकार में गंभीर मरीजों के लिए
108 एम्बुलेंस सेवा, प्रसूताओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी।
एक रुपये की पर्ची पर मुफ्त इलाज और दवाइयों की व्यवस्था थी। गंभीर और
असाध्य रोगों कैंसर, दिल, किडनी और लीवर के इलाज की मुफ्त व्यवस्था थी। उत्तर प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं
के अलावा लखनऊ में कैंसर अस्पताल की स्थापना भी की गई थी। जिसे भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया है।
क्या है महसी विधायक सुरेश्वर सिंह की भाभी का मामला
महसी विधायक सुरेश्वर सिंह की भाभी एवं ब्लॉक प्रमुख कृष्णावती को बहराइच मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में देर
रात हार्ट अटैक पड़ने पर लाया गया था। एक घंटे तक इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी न तो इंजेक्शन
लगा सके और न ही जांच के लिए ब्लॅड सैंपल ले सके। यहां दवाएं न होने पर उन्हें बाहर से खरीदनी पड़ी।
एक चिकित्सक को छोड़कर अन्य चिकित्स कर्मी ड्यूटी पर नहीं थे।
कुछ बाहरी लोग इलाज करते मिले। इस पर अस्पताल पहुंचे विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए
कहा कि अस्पताल की महंगी दवाएं यहां के कुछ चिकित्सक अपने नर्सिंगहोम व निजी दुकानों पर खपा रहे हैं।महसी
विधायक रात में ही अपने सहयोगियों के साथ गंभीर रूपसे बीमार भाभी को लेकर हॉस्पिटल की इमरजेंसी पहुंचे।
जहां डॉ. उपेंद्र वर्मा के अलावा कोई मौजूद नहीं मिला। फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ नदारद थे।
कुछ देर बाद पांच बाहरी लोग आए। मरीज को इंजेक्शन लगाने की कोशिश शुरू हुई लेकिन कोई इंजेक्शन तक नहीं
लगा सका। इमरजेंसी में पेन्टॉप इंजेक्शन तक मौजूद नहीं था, विधायक को इसे बाहर से खरीदना पड़ा।
