Love: एकतरफा प्यार में पड़ा आशिक विदाई के समय दुल्हन की गाड़ी के सामने लेटा, फिर…. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love: एकतरफा प्यार में पड़ा आशिक विदाई के समय दुल्हन की गाड़ी के सामने लेटा, फिर….

love: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो पत्नियों से किनारा कर चुके सिरफिरे की नजर पड़ोस की युवती पर पड़ गई।

एकतरफा प्यार (love) में सिरफिरा उस पर डोरे डालने का प्रयास करने लगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस दौरान युवती की शादी हुई और विदा होकर वह ससुराल जाने लगी तो सिरफिरा वाहन के सामने लेट गया।

किसी तरह लोगों ने विदाई कराई तो अगले दिन वह युवती की ससुराल पहुंच गया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने सिरफिरे को हवालात पहुंचा दिया है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के सिरफिरे की दो शादियां हो चुकी हैं।

अनबन होने के कारण पत्नियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद सिरफिरा पड़ोस की युवती पर नजर रखने लगा।

हालांकि युवती ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान युवती की शादी तय हो गई।

26 नवंबर को बारात आई तो सिरफिरा शादी रोकवाने को कई हथकंडे अपनाने लगा।

नाकाम होने पर युवती की विदाई के वक्त बखेड़ा खड़ा कर दिया।

सज संवरकर दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल के लिए निकली तो सिरफिरा वाहन के सामने लेट गया।

युवती के परिजन व रिश्तेदारों के साथ गांव के लोगों ने डांट-फटकार कर किसी तरह विदाई करा दी।

सिरफिरा दूसरे ही दिन युवती के ससुराल जा पहुंचा। युवती से प्रेम करने की बात कहते हुए

उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। युवती ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पिता को दी।

लड़की के पिता ने सिरफिरे के खिलाफ थाने में शिकायत की।

पुलिस ने आरोपित युवक को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...