11 साल से यूपी पुलिस की कैद में थे God, अब मंदिर में माता सीता और लक्ष्मण के साथ लौटे श्रीराम, रोचक है मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

11 साल से यूपी पुलिस की कैद में थे God, अब मंदिर में माता सीता और लक्ष्मण के साथ लौटे श्रीराम, रोचक है मामला

God:त्रेतायुग में भगवान ने 14 साल में गुजारे थे और कलियुग में प्रभु को 11 साल पुलिस थाने में बिताने पड़े हैं।

ये मामला रूरा थाने का है, जहां से भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण को 11 बरस बाद रिहाई मिली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यहां थाने के मालखाने में भगवान (God) की मूर्तियों को अबतक पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया था।

दरअसल, रूरा कस्बा के बाजार वार्ड निवासी परचून दुकानदार के ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरी गई

राम लक्ष्मण, जानकी की मूर्तियां 11 वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर थाने के मालखाने से

मंदिर के सर्वराकार को वापस मिली हैं। अभी तक मंदिर में दूसरे देवी देवताओं की पूजा हो रही थी,

जबकि राम, लक्ष्मण, सीता का दरबार खाली था। शुक्रवार को मंदिरर में मूर्तियां पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई।

परचून दुकानदार राजेश व रामू गुप्ता के घर में उनके बाबा रघुनाथ प्रसाद द्वारा वर्ष 1964 में ठाकुरद्वारा

बनवाया गया था जिसमें अष्टधातु की राम सीता व लक्ष्मण की मूर्ति के अलावा अन्य मूर्तियां भी स्थापित कराई गईं थीं।

इसमें क्षेत्र के लोग पूजा अर्चना करते थे। वर्ष 2011 में घुसे चोरों

ने राम लक्ष्मण व सीता की कीमती मूर्तियों को चुरा लिया था।

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मूर्तियों को बरामद कर लिया गया था।

लेकिन मुकदमे के चलते मूर्तियां मालखाने में ही जमा रही। मामला निस्तारित होने के बाद

न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार, हेडमुहर्रिर राज कुमार ने मालखाने में मूर्तियां निकालकर

सर्वराकार रामू गुप्ता को सौंपी गई। सर्वराकार ने बताया कि धार्मिक

अनुष्ठान कराकर आचार्यों के द्वारा मूर्तिया दरबार में स्थापित कराई जाएंगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...