US में आशिकी कर बैठे थे चीन के पूर्व विदेश मंत्री, पता चलते ही सरकार ने छीना पद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

US में आशिकी कर बैठे थे चीन के पूर्व विदेश मंत्री, पता चलते ही सरकार ने छीना पद

US : चीन के विदेश मंत्री किन गांग को पद से हटाए जाने की वजह का खुलासा हुआ है।

खबर है कि इसकी बड़ी वजह अमेरिका में उनके महिला से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

हालांकि, चीन सरकार की ओर से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर

कुछ नहीं कहा गया है। गांग को चीन सरकार ने जुलाई में ही पद से हटा दिया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक जांच में पता चला है कि अमेरिकी राजदूत रहते हुए

उनका प्रेम प्रसंग था और उनका एक बच्चा भी था। जांच में यह बात सामने आते ही

उन्हें पद से हटा दिया गया था। खबर है कि अगस्त में शीर्ष अधिकारियों को

जानकारी दी गई थी कि किन गांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से

की गई जांच में ‘लाइफस्टाइल’ से जुड़ी कई अहम बातें सामने आईं थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दो लोगों का कहना है कि इस प्रेम प्रसंग के चलते ही US में उन्हें बच्चा हुआ।

फिलहाल, यह भी जांच की जा रही है कि इस अफेयर में राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता हुआ था या नहीं।

खास बात है कि गांग सिर्फ 7 महीने ही पद पर रहे थे और उस

दौरान उन्हें हटाए जाने पर कोई भी वजह सार्वजनिक नहीं की गई थी।

साल 2021 में गांग वॉशिंगटन पहुंचे थे। खास बात है कि उस दौरान उन्हें जमकर

अमेरिकी संस्कृति का मजा लेते देखा गया था। एक ओर जहां वह बेसबॉल खेलते हुए नजर आए थे।

वहीं, उन्हें अरबपति एलन मस्क के साथ टेस्ला की सवारी भी की थी।

खबर है कि विदेशियों से संपर्क को लेकर चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के

वरिष्ठ सदस्यों की जांच की जा रही है। इनमें चीन की सेना भी शामिल है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...