Snake: क्या कभी किसी ने देखा हैं सतरंगी सांप? खूबसूरती देख चाहेंगे छूना लेकिन हरकतों से जायेंगे डर!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Snake: क्या कभी किसी ने देखा हैं सतरंगी सांप? खूबसूरती देख चाहेंगे छूना लेकिन हरकतों से जायेंगे डर!

Snake: सांप दुनिया का एक ऐसा जीव है जो अगर गलती से भी इंसान के सामने आ जाए तो उसकी डर से शायद

हव्वाइयाँ ही उड़ जाये। किंग कोबरा की तरह कई सांप इतने खतरनाक होते हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

कि अगर वो एक इंसान को काट लें तो आधे घंटे के अंदर ही उस इंसान की मौत हो सकती हैं।

सांपो की कई स्पीशीज़ होती कुछ तो दिखने में भी इतने खतरनाक लगते हैं कि बस आप अगर उन्हें देख ले तो पानी भी ना मांगे।

वही उनसे विपरीत कुछ सांप (snake) ऐसे भी होते हैं जो दिखने में सिर्फ खतरनाक लगते हैं,

मगर वो जहरीले नहीं होते। ऐसा ही एक सांप है जिसे हम कहते हैं रेनबो स्नेक (Rainbow Snake)। सुनकर हैरान हो

गए ना आप। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस सांप का नाम रेनबो क्यों पड़ा और ये दीखता कहा हैं…..

इंसान के लिए कितने जहरीले होते हैं ये सांप?

ऐसा माना जाता है कि जो रंगीन जीव होते हैं वो जहरीले (Venomous Rainbow Snake) होते हैं।

ये कथन सांप, मेंढक, तितली जैसे कई जीवों के लिए सच भी साबित होता है

पर रेनबो स्नेक पर ये कथन सच नहीं साबित होता। जी हाँ…! रेनबो स्नेक (Farancia erytrogramma) बेहद रंगीन

नजर आता है और इसके शरीर रंग इंद्रधनुष जैसे होते हैं। इसका बेस चमकीले काले रंग का होता है

जबकि सांप के साइड में 3 पतली लाल लाइनें नजर आती हैं। शरीर का निचला हिस्सा पीले या गुलाबी रंग का होता है।

सांप के सिर के नीचे का हिस्सा पीले रंग का नजर आता है। पूंछ कापी

नुकीली होती है लेकिन देखने में ये बेहद ही सुन्दर नज़र आता हैं।

कहां पाए जाते हैं रेनबो स्नैक?

ये सांप अमेरिका में पाए जाते हैं। मैरीलैंड से फ्लोरिडा तक रेनबो स्नेक आपको देखने को मिलते हैं।

जैसा हमने पहले बताया कि सांप दिखने में भले ही जहरीले लगें, पर ये इंसानों के लिए जहरीले नहीं होते।

नदी और झीलों के पास ये सांप मिलते हैं। कई बार दलदली इलाकों में भी ये देखने को मिलते हैं।

फ्लोरिडा म्यूजियम वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ये सांप अपने सेल्फ डिफेंस में काटते नहीं हैं।

अगर कोई इन्हें पकड़ता है या हमला करता है तो ये तो वहीं खड़े रहते हैं या फिर धीरे-धीरे वहां से चले जाते हैं।

जब हमला करना हो तो वो अपनी नुकीली पूंछ स्किन में गड़ा देते हैं पर वो भी किसी तरह जहरीला नहीं होता है।

जानिए क्या खाते हैं ये सांप?

ये सांप (snake) आमतौर पर अमेरिकी ईल को खाना पसंद करते हैं। जो बच्चे होते हैं वो टैडपोल या केंचुआ खाते हैं।

अपने द्वारा किये गए शिकार को ये बिना किसी रुकावट के पूरा का पूरा निगल सकते हैं।

इनका साइज लगभग 27 से 48 इंच तक हो सकता है, जो वयस्क सांप होते हैं, वो काफी मोटे शरीर के होते हैं।

फ्लोरिडा में जो मादा रेनबो स्नेक है, वो लगभग 10-52 अंडे एक बार में देती है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...