America के इस शहर में गर्मी ने तोड़ा 49 साल का रिकॉर्ड, 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

America के इस शहर में गर्मी ने तोड़ा 49 साल का रिकॉर्ड, 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

america के एरिजोना प्रांत के फीनिक्स में गर्मी ने 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फीनिक्स के लोग लंबे समय से असमान्य गर्मी का सामना कर रहे हैं। फीनिक्स बीते कई दिनों से america का सबसे गर्म महानगर बना हुआ है। गुरुवार को शहर के मौसम विज्ञान सेवा ने एक और तापमान रिकॉर्ड का ऐलान करते हुए कहा कि फीनिक्स हवाई अड्डे पर स्थापित थर्मामीटर ने 48 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। इतना तापमान इतिहास में केवल सात बार ही दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने फीनिक्स में लगातार चौथे दिन तापमान का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस हफ्ते का हर दिन पिछले दिन की तुलना में अधिक गर्म दर्ज किया गया है।

सबसे अधिक दिनों तक चरम गर्मी का भी रिकॉर्ड टूटा

फीनिक्स एज नेशनल वेदर सर्विस ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि आज दोपहर फीनिक्स में तापमान 119 फारेनहाइट (48.33 डिग्री सेल्सियस) की एक और रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की है। कृपया आज गर्मी से सुरक्षा को ध्यान में रखें क्योंकि हीटरिस्क प्रमुख से चरम स्तर पर बना हुआ है! उन्होंने बताया कि लगातार इतनी गर्मी बने रहने की अवधि ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के अनुसार, तापमान 20 दिनों से अधिक समय से 43 डिग्री से ऊपर है। पिछली बार ऐसा ही रिकॉर्ड 1974 में दर्ज किया गया था जब उच्च तापमान लगातार 18 दिनों तक रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

सबसे कम 32 डिग्री सेल्सियस जा रहा तापमान

वेदर कंपनी के मौसम इतिहासकार क्रिस्टोफर बर्ट ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि किसी अन्य प्रमुख अमेरिकी शहर में कम से कम 110 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंचने वाले दिनों की लंबी अवधि नहीं देखी गई है। फीनिक्स के निवासी भी स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने इतनी गर्मी पहले कभी नहीं झेली है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों से गर्मी से कोई राहत नहीं है। रात के वक्त भी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जा रहा है। असामान्य गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर लोगों की काफी कम भीड़ है। लोग दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बच रहे हैं।

कृपया, डिवाइस को रोटेट करें

हम अभी लैंडस्केप मोड को सपोर्ट नहीं करते हैं। कृपया, बेहतर अनुभव के लिए पॉर्ट्रट मोड पर वापस जाएं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...