Viral video:परिवार की लड़की भगा लाया युवक, ग्रामीणों ने मुंह किया काला, फिर जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया
viral video: परिवार की लड़की को भगा ले गए युवक को गांव में पंचायत के बहाने बुलाकर लड़की पक्ष ने पकड़ लिया।
लड़के का मुंह काला करने के बाद उसके गले में जूतों की माला डाल दी और गांव में घुमाया।
इसी बीच इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल (viral video) होते ही पुलिस हरकत में आई और गांव में
जाकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दिगुरैया का सामने आया है।
यहां का रहने वाला एक युवक चंडीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
वहीं परिवार की एक युवती अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
21 मई को सौरभ को युवती ने फोन करके बुलाया और युवक उसको अपने
साथ लेकर चंडीगढ़ चला गया। दूसरे दिन लड़की अपने घर चली आई।
रविवार की सुबह लड़की पक्ष ने उसे पंचायत के बहाने गांव बुलाया। गांव आया तो गांव में पंचायत शुरू हो गई।
पंचायत में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को पकड़ लिया और उसका मुंह काला कर गले में जूतों की माला डालकर
गांव में घुमाया। इस पूरे प्रकरण का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और गांव में जाकर छानबीन की।
युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
