viral video: एक बाइक पर बैठे सात युवक, स्टंट करने का विडियो वायरल, कटा चलान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

viral video: एक बाइक पर बैठे सात युवक, स्टंट करने का विडियो वायरल, कटा चलान

viral video: सोशल मीडिया पर शनिवार को एक बाइक पर सवार सात युवकों का स्टंट करते

वीडियो वायरल (viral video) हो गया। संज्ञान में आते ही यातायात पुलिस ने वीडियो में दिख रहे

- Advertisement -
- Advertisement -

बाइक नंबर पर सोलह हजार का चालान कर दिया। हालांकि कम्प्यूटर जगत समाचार पत्र ऐसे किसी

वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर के चौधराना मोहल्ले में शनिवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक ही

बाइक पर सवार होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो पोस्ट किया गया।

बाइक सवार युवकों में से एक हाथ में बैट लहराता दिख रहा है। बाइक चलाने वाला युवक टंकी पर बैठा है

जबकि इस स्टंटबाजी को युवकों के ही अन्य बाइक पर सवार साथी कैमरे में कैद कर रहे हैं।

इंस्टा पोस्ट पर नजर पड़ते ही पुलिस मीडिया सेल ने यातायात प्रभारी को सूचना दी।

आनन फानन ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार रुपये का चालान कर दिया।

नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि बाइक पर सात युवक सवार होकर स्टंटबाजी कर रहे थे।

बाइक पुरवा के सत्यनारायण दासखेड़ा मऊ सुल्तानपुर तौरा की बताई जा रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...