Viral Video:नागराज को किस करना युवक को पड़ा महंगा,खुराफाती दिमाग ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Viral Video:नागराज को किस करना युवक को पड़ा महंगा,खुराफाती दिमाग ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल

Viral Video: आजकल रील वीडियो ट्रेंडिंग में है। लोग रील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

कुछ लोग सभ्य तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं, कुछ लोग खतरनाक स्टंट कर पॉपुलर होना चाहते हैं। खतरनाक स्टंटबाजी से कई

बार उन्हें गंभीर चोट भी लगती है। खासकर, युवा वर्ग के लोग पॉपुलर होने के लिए

किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। इसके लिए वे जमकर स्टंटबाजी करते हैं।

https://twitter.com/susantananda3/status/1576436420218015747?s=20&t=4hzKDiz5i5_pBe0pMy3yKA

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

इस तरह की स्टंटबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों को इस तरह की स्टंटबाजी से बचना चाहिए।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी पार्क या खेल के मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे हैं।

तभी किंग कोबरा उधर से गुजरता है। किंग कोबरा यानी नागराज को देख बच्चे सतर्क हो जाते हैं।

वहीं, कुछ लड़के नागराज को पकड़ने की कोशिश करने लगते हैं। इससे नागराज क्रोधित हो उठता है।

इसके बावजूद लड़के अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। उनमें एक लड़का, सांप को पकड़ लेता है।

इसके बाद वह डेयरिंग करने लगता है। वह दूसरे लड़के को कहता है कि अभी किस कर दिखाता हूं।

किंग कोबरा मन ही मन कहता हैं कि ऐसा मत कर। ऐसा करने से तुम्हारी जान भी जा सकती है।

इसके बाद वह लड़का बिना किसी डर के नागराज को किस करने की कोशिश करता है।

नागराज भी दया भाव न दिखाकर लड़के को डस लेता है। मुंह के समीप रखकर

नागराज को किस करने के दौरान नागराज लड़के के नाक को डस लेता है।

घबराहट में लड़का सांप को छोड़ देता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि खुराफाती दिमाग की वजह से लड़के को

हॉस्पिटल का चक्कर लगाना पड़ गया होगा। वहीं, सांप भी भाग जाता है।

इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है-Kiss of death।

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 27 हजार से अधिक बार देखा गया है।

वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। लोगों ने वीडियो में लड़के की

जमकर आलोचना की है।एक यूजर प्रदीप ने लिखा है-ऐसे मूर्खों के ये ही होना चाहिए।

जानवर को जानवर नहीं खिलौना समझते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...