internet media:विदेश जाने की खुशी में युवती ने किया हवाई फायर,वीडियो वायरल
internet media पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवती हवाई फायर करती हुई
नजर आ रही है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान उसका अन्य साथी वीडियो बना रहा था।
- Advertisement -
- Advertisement -
यह वीडियो जालंधर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक फायर करने वाली
युवती किसी ट्रैवल एजेंट की बहू है। जिस हथियार से गोली चला रही है, वह लाइसेंसी हथियार बताया जा रहा है।
पुलिस के पास पहुंची वीडियो, मचा हड़कंप
युवती का वीजा लगा था और विदेश जाने की खुशी में ही उसने हवाई फायर किया।
यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच चुकी हुई है। इस संबंध में डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा का कहना है
कि अभी यह साफ नहीं हो रहा की वीडियो कहां की है और गोली चलाने वाली युवती कौन है।
मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
