Transgender: किन्नर की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए किन्नरों ने थाने का घेरावकर कपड़े उतारकर किए नारेबाजी
Transgender: वाराणसी में किन्नर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव को कुएं में फेंक दिया गया।
पहचान न हो, इसलिए कीचड़ डाल दिया। किन्नर 4 दिनों से लापता था। ग्रामीण में आज उसकी लाश को कुएं में देखा। पुलिस को सूचना दी।
हत्या के आरोप में 2 किन्नर हिरासत मे
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। हत्या के आरोप में 2 किन्नरों को हिरासत में लिया।
कार्रवाई से नाराज किन्नरों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। सड़क जाम कर दिया। कपड़े उतारकर नारेबाजी करने लगे।
दुकानों का सामान उठाकर फेंक दिया। यह देखकर दुकानदार आक्रोशित हो उठे।
किन्नरों (Transgender) को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हंगामा बढ़ते देख मौके पर 2 थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई।
पुलिस वालों ने किसी तरह दुकानदारों को शांत करवाया। मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का है।
कैसे हुई किन्नर (Transgender) की शिनाख्त
बुधवार सुबह कछवां थाना पुलिस को सूचना मिली कि पिलोरी गांव के बाहर कुएं में एक लाश पड़ी है।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मिसिंग लोगों के फोटो से शिनाख्त की कोशिश की। उनके परिजनों को भी सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने लाश की पहचान रोहनिया थाना के बच्छाव निवासी चंदन उर्फ चांदनी पटेल के रूप में की।
उसके घरवालों ने 4 दिन पहले ही मिर्जामुराद में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ग्रुप में डांसर था चंदन, शहनाज ने फोन कर बुलाया था
चंदन के घरवालों ने कहा- वह लंबे समय से स्थानीय आरकेस्ट्रा में काम कर रहा था। 14 सितंबर की शाम उसके पास शहनाज किन्नर का फोन आया।
उसने बेटे से एक कार्यक्रम में चलने की बात कही। इसके बाद चंदन घर से निकल गया।
दोनों रिंग रोड पर मिले। इसके बाद शहनाज उसे मिर्जामुराद के रखौना ले गया।
रात में कार्यक्रम में जाने को लेकर शहनाज और चांदनी में विवाद हो गया, तब से चंदन घर नहीं लौटा।
इसके बाद हम लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके साथियों ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
दो आरोपियों से की गई पूछताछ
गोमती जोन एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया चंदन पटेल उर्फ चांदनी 14 सितंबर को लापता हुआ था।
घर वालों ने 15 को मिर्जामुराद थाने में केस दर्ज कराया था। ग्रुप से अलग किए
जाने के बाद दो ग्रुपों में मारपीट हुई। सभी ने मिलकर चांदनी को जमकर पीटा।
मारपीट में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को पिलौरी मिर्जामुराद में फेंक दिया। किसी को शक नहीं हो, इसलिए शव पर कीचड़ डाल दिया।
पुलिस ने सूचना के आधार दो आरोपियों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ जारी है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।
