Relave Suraksha Bal:रेलवे सुरक्षा बल अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए धर-पकड़ किया तेज,7 ई-टिकटों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Relave Suraksha Bal:रेलवे सुरक्षा बल अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए धर-पकड़ किया तेज,7 ई-टिकटों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Relave Suraksha Bal:रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ तथा आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

बताते चलें कि अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने बताया की14 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज एवं अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ू चौराहा बाजार,

गोपालगंज स्थित एक दुकान से आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 07 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

14 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग को प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर 04 वर्ष की एक बच्ची रोते हुए मिली। उक्त बच्ची को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

14 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग द्वारा प्लेटफार्म संख्या-07 से सी.सी.टी.वी. की मदद से 72 वर्ष के एक वृद्ध व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया।

पूछताछ के उपरान्त उक्त व्यक्ति को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।

14 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग द्वारा झूंसी रेलवे स्टेशन पर 62 वर्ष के एक बीमार महिला यात्री का प्राथमिक उपचार कराया गया।

14 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग को झूंसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 एवं 02 पर क्रमशः 25, 27 एवं 45 वर्ष के तीन बीमार यात्री मिले, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय प्रयागराज में भर्ती कराया गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...