सऊदी अरब में Vedanta ने बनाई नई कंपनी, क्या होगा कारोबार,जानें डिटेल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

सऊदी अरब में Vedanta ने बनाई नई कंपनी, क्या होगा कारोबार,जानें डिटेल

Vedanta:अरबपति अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह की इकाई माल्को एनर्जी लिमिटेड ने

1,00,000 सऊदी रियाल (22.19 लाख रुपये) के निवेश से कॉपर के कारोबार के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

सऊदी अरब में एक नई कंपनी बनाई है। वेदांता ने बीएसई को दी जानकारी में

कहा, ” कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी माल्को एनर्जी लिमिटेड ने

‘Vedanta कॉपर इंटरनेशनल वीसीआई कंपनी लिमिटेड’ के नाम से

एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बनाई है।” वेदांता कॉपर इंटरनेशनल वीसीआई

कंपनी लिमिटेड को नए भौगोलिक क्षेत्रों में ग्रोथ के अवसर तलाशने के लिए स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें :Portal: किसानों के लिए लॉन्च हुआ नया पोर्टल, कैसे मिलेगा फायदा, जानें

डी-मर्जर का ऐलान कर चुकी कंपनी: बता दें कि वेदांता ने एल्यूमीनियम, तेल और गैस, स्टील सहित

अपने 5 प्रमुख व्यवसायों के डी-मर्जर का ऐलान किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था,

“डी-मर्जर योजना के तहत वेदांता लिमिटेड के प्रत्येक 1 शेयर के लिए

शेयरधारकों को 5 नई लिस्टेड कंपनियों में से हरेक का 1 शेयर अतिरिक्त रूप से मिलेगा।

Vedanta  लिमिटेड के बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी थी। यह डी-मर्जर अगले

एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद वेदांता के एल्यूमीनियम, तेल और गैस,

बिजली, स्टील और लौह सामग्री के अलावा बेस मेटल कारोबार अलग हो जाएंगे।

Vedanta के शेयर का क्या है हाल: गुरुवार को वेदांता लिमिटेड के

शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस शेयर की कीमत 240 रुपये से नीचे रही।

बीते 28 सितंबर को शेयर ने 207.85 रुपये के 52 वीक लो को टच किया था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related