पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर! बदल गया Life Certificate जमा करने का नियम, आपका जानना है जरूरी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर! बदल गया Life Certificate जमा करने का नियम, आपका जानना है जरूरी

Life Certificate: पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर है. अब पेंशनर्स घर बैठे ही

वीडियो कॉल के माध्यम से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. दरअसल, SBI और

- Advertisement -
- Advertisement -

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने कस्टमर्स को सिंपल वीडियो कॉल के जरिए

अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा दी है. यानी अब पेंशनधारक घर बैठे आसानी से वीडियो कॉल के माध्यम

से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. SBI और BoB ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

बैंक ने दी जानकारी

आपको बता दें कि लाइफ सर्टिफिकेट को नवंबर में जमा किया जाता है.

आप इसे पूरे महीने में कभी भी जमा कर सकते हैं. अगर कोई पेंशनभोगी ऐसा करने से चूकता है

तो उसकी पेंशन बंद हो सकती है.अब इसे डिजिटल रूप में भी जमा किया जा सकता है.

SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्विट करके जानकारी दी है कि अपने

वार्षिक लाइफ सर्टिफिकेट (Annual Life Certificate) को जमा करने के लिए

आप वीडियो कॉल का सहारा ले सकते हैं. इस सुविधा के जरिए

आप घर में बैठे केवल वीडियो कॉल के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.

BOB के ग्राहक ऐसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

1. इसके लिए आप सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Bankofbaroda.com पर क्लिक करें.

2.अब PPO नंबर और अकाउंट नंबर डालें जिससे आपकी पेंशन आती है.

3. अब SBI और आधार के साथ अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर

प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड (OTP) डाल सबमिट बटन पर क्लिक करें.

4. इसके बाद यहां दिए गए ऑप्शन में से किसी एक को चुनें.

5. इसके बाद Call Now or Later ऑप्शन को चुनें.

6. अब आपको बैंक द्वारा वीडियो कॉल किया जाएगा और इसके बाद आपके सामने BOB एजेंट दिखने लगेगा.

7. इसके बाद आपको अपना फोटो आईडी और आगे डिटेल्स फिल करना होगा.

8. आधार के Registered मोबाइल नंबर पर ओटीपी दोबारा आएगा जिसे दोबारा दर्ज करें.

9. इसके बाद आप अपने लाइफ सर्टिफिकेट को जमा कर दें.’

SBI के ग्राहक ऐसे जमा करें सर्टिफिकेट

1. पेंशनर्स ‘SBI pensions seva’ वेबसाइट पर विजिट करें और सबसे ऊपर ‘VidioLc’ लिंक पर क्लिक करें.

2. अब अकाउंट नंबर सबमिट करें, जिसमें आपको अपनी पेंशन मिलती है,

फिर कैप्चा डालें और अपने आधार डेटा का उपयोग करने के लिए चेकबॉक्स को टिक करें.

3. उसके बाद अपने वैलिड अकाउंट नंबर के आधार पर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.

4. इसके बाद अपने जरूरी प्रमाण पत्र जमा करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें.

अब नए पेज पर अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो कॉल के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें.

5. आपको एसएमएस और ईमेल के जरिए एक कंफर्मेशन भेजा जाएगा.

6. कंफर्मेशन के बाद शेड्यूल के अनुसार वीडियो कॉल से जुड़ें।

आपको बैंक अधिकारी के साथ कॉल में एक वेरिफिकेशन कोड पढ़ना होगा और अपना पैन कार्ड भी दिखाना होगा.

7. वेरिफिकेशन के बाद कैमरे को होल्ड कर दें जिससे बैंक अधिकारी आपके चेहरे को क्लियरली कैप्चर कर सकें.

8. सत्र के अंत में एक मैसेज कंफर्म करेगा कि आपकी इंफॉर्मेशन रिकॉर्ड कर ली गई है.

9. इसके बाद पेंशन भोगियों को एसएमएस के द्वारा ‘वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस’ के बारे में जानकारी दी जाएगी.

डोर स्टेप सर्विस के जरिए भी कर सकते हैं जमा

गौरतलब है कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अनुसार,

पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सर्विस का उपयोग

करके डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. इसके लिए 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है,

जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया,

केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक आदि शामिल हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Police की तत्परता से 6 लापता लड़कियां सुरक्षित बरामद

Police की तत्परता से 6 लापता लड़कियां सुरक्षित बरामद थाना...

Pradarshan: महिला मेटों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Pradarshan: महिला मेटों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा...