Motorcycle accident: बाइक की ठोकर से 19 वर्षीय युवक की हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने NH 28 को जाम कर किया धरना प्रदर्शन
Motorcycle accident: हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में
बाइक की टक्कर (motorcycle accident) से मरे युवक के मुआवजे और
बाइक सवार पर कार्रवाई को लेकर आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 28 को जाम कर धरना प्रदर्शन किया।
शनिवार देर रात सुकरौली गणेशपुर मार्ग पर बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय किशन पासवान की मौत हो गई थी।
सैकड़ों लोग नगर पंचायत सुकरौली के नहर पर नेशनल हाईवे 28 जाम कर धरना प्रदर्शन करने लगे।
Motorcycle accident
उनका आरोप था कि घटना के बाद सुकरौली चौकी पुलिस मृतक के परिजनों का हाल जानने तक नहीं गई
और पुलिस लीपापोती में जुटी रही। घटना के समय ग्रामीणों ने बाइक समेत चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया
था, लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस ने चालक पर कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रशासन द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों पर
गोरखपुर में ही दाह संस्कार का दबाव बनाया जा रहा था। जब ग्रामीण शव को लेकर घर लौट रहे थे,
पुलिस ने रास्ते में शव को श्मशान घाट की तरफ मोड़ दिया। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने
नेशनल हाईवे जाम कर दिया।शाम साढ़े पांच बजे से जाम कर प्रदर्शन करने वालों ने
Motorcycle accident
मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ
कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
और लोगों को आने-जाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की ट्रेन भी छूटने की सूचना है।
जाम की सूचना पर हाटा के नायब तहसीलदार और कोतवाल मयफोर्स पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन जाम हटवाने में विफल रहे।
देर शाम को भारी पुलिस फोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया और आवागमन बहाल किया।
पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
