कई महीने हो गए Sahara portal पर अप्लाई किए,लेकिन नहीं आया बैंक अकाउंट में पैसा,अब क्या करें?
Sahara portal: सहारा की सहकारी समितियों में आपने भी पैसा लगाया और सरकार के पोर्टल पर रिफंड के लिए अप्लाई किया लेकिन 45 दिन बीतने के बाद भी पैसा नहीं आया है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ऐसे निवेशकों को फिर से रिफंड के लिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने का तरीका पहले जैसा ही होगा। अगर आपके डॉक्यूमेंट में कोई दिक्कत होगी तो उसका मेल भी आपको आया होगा।
आप उन गलतियों को ठीक करके फिर से अप्लाई कर सकते हैं। अब पोर्टल पर 19,999 रुपये के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा सहारा रिफंड के बनाए पोर्टल पर लिखा गया है।
सहारा पोर्टल पर दी जानकारी
सहारा पोर्टल पर दी जानकारी के मुताबिक जमाकर्ता 19,999 रुपये तक के रिफंड के लिए अप्लाई कर सकती है। अगर ये अमाउंट बढ़ता है, तो इसकी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।
Sahara portal पर ये भी लिखा है कि अगर आपका पैसा 45 दिनों में नहीं आया है, तो फिर से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपके पास पेमेंट नहीं होने का कारण लिखा आ रहा है तो उसे ठीक करके आप फिर से अप्लाई कर सकते हैं।
अब पोर्टल पर 19,999 रुपये के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। अब पोर्टल पर 19,999 रुपये के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
सहारा रिफंड के लिए यहां करना होगा अप्लाई
डिपॉजिटर्स को https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाना होगा। वहां अपना 12 डिजिट का मेंबरशीप नंबर, आधार के आखिरी 4 डिजिट नंबर, आधार नेंबर से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए होगा जिस पर ओटीपी आ सके।
क्लेम डिटेल्स को भरना होगा। अब आपका फॉर्म तैयार है और इसमें सभी जानकारी भर दें। अपनी फोटों लगाएं और क्लेम फॉर्म पर साइन कर दें।
क्लेम फॉर्म को अपलोड कर दें। इसके साथ अपने पैन कार्ड की फोटो डॉक्यूमेंट के साथ अपलोड करके सबमिट कर दें। 50,000 रुपये से ऊपर के के क्लेम को पाने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है। रिफंड डिपॉजिटर्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
सहारा की इन सोसाइटी में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पैसा मिलेगा वापिस
सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड
हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड।
45 दिनों में खाते में आ जाएंगे पैसे
सहारा रिफंड पोर्टल पर निवेशक स्वयं पोर्टल पर लॉग इन करके अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं और वैरिफिकेशन के बाद रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पैसे वापस करने का पूरा प्रोसेस 45 दिनों के अंदर पूरा हो जाएगा। पहले 30 दिनों में 30 दिनों में रिफंड के लिए अप्लाई करने वाले निवेशकों के डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन सहारा समूह की समितियां करेंगी।
उसके बाद 15 दिनों के अंदर आपको पैसा मिल जाएगा। ये जानकारी आपको SMS के जरिये मिल जाएगी।
