आखिर क्यों Google ने प्ले स्टोर से हटाई 16 ऐप्स? चेक करें यदि आपके फोन में ये है तो तुरंत करें डिलीट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

आखिर क्यों Google ने प्ले स्टोर से हटाई 16 ऐप्स? चेक करें यदि आपके फोन में ये है तो तुरंत करें डिलीट

Google ने अपने प्ले स्टोर से 16 ऐप्स को हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने

इन ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से इसलिए हटाया है क्योंकि ये ऐप्स एंड्रॉइड डिवाइस पर काफी तेज़ी से बैटरी खा रही थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके साथ ही डिवाइस पर डेटा की खपत भी बहुत ज्यादा ले रही थी।

रिपोर्ट अनुसार हटाए गए ऐप्स में यूजर्स को नकली विज्ञापानों पर क्लिक करा के उनके साथ धोखाधड़ी करने के

लिए लिए उनके वेब पेज को रिडिरेक्ट किया जा रहा था। इन बगों का पता कंप्यूटर सेक्युर्टी कंपनी McAfee ने लगाया।

McAfee के अनुसार गूगल ने जब तक अपने प्लेटफॉर्म से इन ऐप्स को हटाने का कदम उठाया,

तब तक करीब 20 मिलियन डिवाइस में यह ऐप्स डाउनलोड हो चुकी थी।

क्या काम करती थी ये ऐप्स

गूगल (google ) द्वारा हटाई गयी 16 ऐप्स प्ले स्टोर पर यूटिलिटी ऐप की श्रेणी में मौजूद थी।

ये ऐप डिवाइस की टॉर्च ऑन करना, करेंसी कनवर्टर के साथ किसी क्यूआर कोड को स्कैन करने,

लिंक की गई वेबसाइट पर जाने की अनुमति देना, और कैलकुलेटर जैसे साधारण और बुनियादी काम कर रही थी।

Google लगातार ले रही है एक्शन

साइबर क्राइम को ध्यान में रखते हुए गूगल लगातार अपने प्ले स्टोर से नकली और धोखाधड़ी वाली

ऐप्स को सख्ती से हटा रही है। इससे उसका प्ले स्टोर यूजर्स के लिए एक सुरक्षित ऐप स्टोर बना रहता है।

हालाँकि इस दौरान जिन यूजर्स ने इन ऐप्स को डाउनलोड किया है

उन्हें अपने डिवाइस से इन ऐप्स को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। इसलिए नीचे दी गयी सूची में से चेक करें,

कि यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐप इंसटाल हो रखी है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।

गूगल(google) ने प्ले स्टोर से किन ऐप्स को हटाया है

 

1. Smart Task Manager

2. High-Speed Camera

3. Flashlight+

4. 8K-Dictionary

5. BusanBus

6. Flashlight+

7. Quick Note

8. Currency Converter

9. EzDica

10. Joycode

11. Instagram Profile Downloader

12. Ez Notes

13. com.dev.imagevault Flashlight+

14. com.smh.memocalendar memocalendar

15. com.candlencom.flashlite

16. com.doubleline.calcul

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...