Youtube tv से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें कंपनी की ये नई पॉलिसी
YouTube tv से लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो नई पॉलिसी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए कमाई करना तो आसान होगा।
लेकिन साथ में कुछ चीजें भी क्लियर हो जाएंगी। क्योंकि youtube tv पर लगातार पॉलिसी में बदलाव होता रहा है। तो चलिये आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं-
यह भी पढ़ें :youtube studio: इस पति पत्नी ने गुजराती-वागड़ी गानों से मचाई धूम, घर को बना रखा है यूट्यूब स्टूडियो
Monetize कैसे होगा चैनल-
Youtube tv पर चैनल बनाने के बाद आपको इसे Monetize करना होता है। इसी के बाद आप कमाई कर सकते हैं। साथ ही Monetize करने के लिए आपको कम से कम 1 हजार सब्सक्राइबर्स चाहिए होते हैं
और 4 हजार घंटे का वॉच टाइम चाहिए होता है। बता दें, ये पिछले 12 महीने के हिसाब से काउंट होते हैं। इसके अलावा आपको पिछले 90 दिन में 3 पब्लिक अपलोड करने होंगे।
इस दौरान आपको यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइन और टर्म्स ऑफ सर्विस का भी ध्यान रखना होता है।
कब करें अप्लाई-
आपको पहले ये देखना होगा कि आपका चैनल Monetize हो सकता है या नहीं। इसके लिए आपको Youtube Studio साइन-इन करना होगा। Navigate Bar में कंटेंट पर क्लिक करना होगा। यहां आपको उस वीडियो पर क्लिक करना होगा जिसे आप Monetize करना चाहते हैं।
लेफ्ट मेन्यू में जाकर Monetization पर क्लिक करें। आखिरी में स्टार्ट पर क्लिक करने के बाद सभी इंस्ट्रक्शन के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करनी होगी।
यह भी पढ़ें :youtube studio:इस गांव के हर घर हैं यूट्यूबर्स, प्रशासन ने बनवाया हाईटेक स्टूडियो
कमाई के तरीके-
Youtube tv पर आप अलग-अलग तरीके से कमाई कर सकते हैं। लेकिन अच्छी कमाई करने के लिए आपको अच्छा कंटेंट भी पोस्ट करना होगा। अच्छे कंटेंट की मदद से वीडियो की रीच भी बहुत ज्यादा रहेगी, जितने ज्यादा लोग वीडियो देखेंगे, उतनी ही कमाई भी अच्छी होगी।
इसलिए जब भी वीडियो पोस्ट करें तो इसका अच्छे से ध्यान रखें। साथ ही कंटेंट का सिलेक्शन करते समय भी अपने चैनल के हिसाब से ही करें।
