youtube studio:इस गांव के हर घर हैं यूट्यूबर्स, प्रशासन ने बनवाया हाईटेक स्टूडियो
youtube studio: राजधानी रायपुर से लगा एक गांव तुलसी नेवरा है।
इस गांव में हर एक घर के परिवार में कोई न कोई यूट्यूब क्रिएटर हैं।
वीडियो तो बना लेते हैं और अच्छी अभिनय भी करते हैं, लेकिन उन्हें वीडियो एडिटिंग के लिए
सुविधा नहीं होने के कारण रायपुर आना पड़ता है। इसे देखते हुए
जिला प्रशासन ने उनके लिए विशेष स्टूडियों ‘हमर फ्लिक्स’ का उद्घाटन किया।
यह स्टूडियो जिला प्रशासन और सीएसआर हाईटेक बनाया गया है।
रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने इसका उद्घाटन किया है।
इस अवसर पर बीइंग छत्तीसगढ़िया यूट्यूब चैनल के क्रिएटर ज्ञानेंद्र शुक्ला समेत कई
यूट्यूबर्स ने कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की
इस सहयोग से हमारे गांव के यूट्यूबर्स को सहयोग मिलेगा और पहले से
अच्छी गुणवत्ता की यूट्यूब वीडियो बना सकेंगे। पहले जिस कार्य के लिए हम महानगर जाते थे
अब उसे अपने गांव में रहकर ही कर सकेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ परंपरा-संस्कृति का प्रचार प्रसारअधिक प्रभावी
ढंग से कर सकेंगे। कलेक्टर ने युवाओं के ओर से बनाए गए यूट्यूब वीडियो को देखा और लाइक भी किया |
यह भी पढ़ें :youtube studio: इस पति पत्नी ने गुजराती-वागड़ी गानों से मचाई धूम, घर को बना रखा है यूट्यूब स्टूडियो
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि तुलसी गांव एक हमारे जिले ही नहीं
प्रदेश का अनूठा यूट्यूबर विलेज है, जहां 40 युवा यूट्यूबर का काम करते हैं।
10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके बनाए वीडियो में तीन करोड़ से ज्यादा व्यू मिले हैं।
यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस स्टूडियो के माध्यम से यहां के युवाओं के टैलेंट और उनके माध्यम से
अन्य युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम यहां 15 लाख रूपये की लागत से
