Youtube studio: यूट्यूब वीडियो में ऐसे जोड़े सबटाइटल, बढ़ जाएंगे व्यूअर्स, जानें Shortcut तरीका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Youtube studio: यूट्यूब वीडियो में ऐसे जोड़े सबटाइटल, बढ़ जाएंगे व्यूअर्स, जानें Shortcut तरीका

youtube studio: अपने YouTube वीडियो में सबटाइटल और कैप्शन जोड़ने से बड़ी संख्या में दर्शकों तक इसकी पहुंच बढ़ जाती है.

साथ ही, कैप्शन जोड़ने का मतलब है कि आप उन दर्शकों से भी कम्यूनिकेट कर रहे हैं, जो सुन नहीं सकते या जो दूसरी भाषा बोलते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

YouTube अपने प्लेटफॉर्म पर अनुवाद और ऑटो-जेनरेटेड कैप्शन दोनों को शामिल करता है.

यहां आपको YouTube वीडियो में कैप्शन और उपशीर्षक जोड़ने के बारे में हम आपको बता रहे हैं.

जानिये कि आप अपने वीडियो में कैप्शन और सबटाइटल कैसे जोड़ सकते हैं.

YouTube वीडियो में सबटाइटल जोड़ने के लिए चार अलग-अलग विकल्प हैं.

आप या तो पहले से लिखित फाइल अपलोड कर सकते हैं या ऑटो-सिंक का उपयोग कर सकते हैं

या उन्हें मैन्युअल रूप से टाइप कर सकते हैं या ऑटो-अनुवाद का उपयोग कर सकते हैं.

फाइल अपलोड करके सबटाइटल ऐड करना :

– अपने YouTube एकाउंट में लॉगइन करें और YouTube Studio पर जाएं.

– साइड में दिये गए बार में अब आप सबटाइटल्स का विकल्प चुनें

– जिस वीडियो को आप एडिट करना चाहते हैं या सबटाइटल ऐड करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें.

– अब भाषा का चुनाव करें.

– सबटाइटल ऐड करने के विकल्प पर क्लिक करें. और इसके बाद फाइल अपलोड करें.

– YouTube आपको टाइम सेट करने का विकल्प भी देगा.

– अब आप कंटिन्यू पर प्रेस करें और उस फाइल को सेलेक्ट करें जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं.

– सेव ड्राफ्ट पर क्लिक करें और इसके बाद पब्लिश करें.

ऑटो सिंक के जरिये सबटाइटल कैसे ऐड करें :

– YouTube Studio में जाएं और लॉगइन करें.

– अब Subtitles सेलेक्ट करें.

– जिस वीडियो को आप एडिट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें और सबटाइटल्स में जाकर उसे ऐड करें.

– अब auto-sync का विकल्प चुनें और वीडियो पर टाइप करें.

– दिये गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और फाइल अपलोड करें.

– ट्रांसक्रिप्ट ऐड करने के बाद एडिट टाइमिंग पर जाएं और सेव एंड क्लोज पर क्लिक करें.

मैनुअल तरीका :

– YouTube Studio में जाएं और सबटाइटल सेलेक्ट करें.

– अब video सेलेक्ट करें और इसके बाद ऐड सबटाइल पर जाएं.

– अब मैनुअल का चुनाव करें.

– अपने वीडियो पर जो कैप्शन लिखना चाहते हैं वह पहले लिखकर रख लें और टाइम सेलेक्ट करें.

– Publish को सेलेक्ट करें जब हो जाए तो.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...