yezdi:क्लासिक लेजेंड्स के येज्दी ट्रेडमार्क पर हुआ बड़ा विवाद, क्या अब बंद हो जाएगी ये बाइक? यहां जानें पूरा मामला
yezdi: क्लासिक लेजेंड्स की बाइक येज्दी (Yezdi) के ट्रेडमार्क को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है।
यह पूरा मामला अब कर्नाटक हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। कोर्ट ने आदेश भी दे दिया है।
कोर्ट ने मामले में आदेश देते हुए कहा कि येज्दी(yezdi) ट्रेडमार्क रुस्तमजी ग्रुप के बोमन आर. ईरानी और
क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड का नहीं है। इसके बजाय आदेश में कहा गया है
कि यह ट्रेडमार्क आइडियल जावा (Ideal Jawa) का है, जो इस समय 1991 से लिक्विडेशन के अधीन है।
येज्दी (yezdi) शब्द का यूज नहीं कर सकती क्लासिक लेजेंड्स
अदालत ने बोमन आर. ईरानी, क्लासिक लेजेंड्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अन्य को येज्दी ट्रेडमार्क का यूज करने से भी
रोक दिया है। इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि येज्दी जैसे
शब्द का यूज अन्य साइन या लोगो के लिए नहीं किया जा सकता है।
क्या बोली कंपनी?
इस फैसले के जवाब में क्लासिक लेजेंड्स (Classic Legends) ने कहा है
कि कंपनी इस मामले पर कानूनी सलाह ले रही है। जल्द ही आदेश के खिलाफ अपील करेगी।
हालांकि, कंपनी अभी येज्दी (yezdi) मोटरसाइकिलों का निर्माण और बिक्री जारी रखेगी।
सभी ट्रेडमार्क और रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट अमान्य घोषित
यह आदेश देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ट्रेडमार्क रजिस्ट्रार, मुंबई, दिल्ली और
अहमदाबाद द्वारा बोमन ईरानी को जारी किए गए सभी ट्रेडमार्क और रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट को अमान्य घोषित कर
दिया है। इसने ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण को आधिकारिक लिक्विडेटर (ओएल) के जरिए ऐसे सभी
पंजीकरणों को आइडियल जावा में ट्रांसफर करने का भी निर्देश दिया है।
क्लासिक लेजेंड्स को करना होगा भुगतान?
अदालत ने अपने फैसले में आगे कहा कि बोमन ईरानी और क्लासिक लेजेंड्स आइडियल
जावा को उन सभी का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं, जो ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करके किए गए हैं।
