wifi: UP में सस्ते गेहूं-चावल के साथ मिलेगा सस्ता वाईफाई, कोटेदार बनेंगे हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

wifi: UP में सस्ते गेहूं-चावल के साथ मिलेगा सस्ता वाईफाई, कोटेदार बनेंगे हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर

wifi: यूपी के वाराणसी में कोटेदार अब राशन के साथ हाईस्पीड वाईफाई (wifi) इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की

भूमिका भी निभाएंगे। पीएम वाणी योजना के तहत कोटेदार पब्लिक डाटा ऑफिस (पीडीओ) के रूप में कार्य करेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीएम वाणी योजना के तहत दोहरा रोजगार मिलेगा। साथ ही लोगों को सस्ता और

तेज इंटरनेट सेवा भी मिलेगी। इस योजना में कोई भी पैन धारक पीडीओ बनकर इसका लाभ उठा सकता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इसके लिए पीएम वाणी (प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस) योजना शुरू की है।

दूरसंचार विभाग उत्तर प्रदेश पूर्वी लाइसेंस सर्विस एरिया निदेशक के रामचंद्र ने कहा कि इस योजना में पहले सेवापुरी

ब्लॉक के कोटेदारों को जोड़ा जा रहा है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए

15 हजार से 25 हजार रुपये का निवेश करना होगा। उनको पीएम वाणी कंप्लायंस एक्सेस पॉइंट लगाना होगा।

जिससे वह 100 से 200 मीटर की परिधि में सेवाएं दे सकेंगे।

जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि पीडीओ किसी भी इंटरनेट प्रोवाइडर से एक्सेस

पॉइंट से कनेक्ट हो सकते हैं। इस योजना से सस्ते में इंटरनेट मिलने के साथ ही पीडीओ,

पीडीओए, एप प्रोवाइडर तीन तरह से रोजगार का अवसर मिल रहा है।

इसी के साथ कोटे की दुकानों पर अब आपको वाई-फाई (wifi) का फ्री कनेक्शन मिलेगा।

दूरसंचार विभाग की प्राइम मिनिस्टर्स वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (पीएम-वाणी) स्कीम के तहत

यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस स्कीम से राशन वितरक यानी कोटेदार और जनता दोनों को लाभ होगा।

हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से राशन वितरण में आने वाली समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही,

साथ ही इच्छुक लोगों को कनेक्शन देकर कोटेदार हर महीने तीन से आठ हजार रुपए कमा सकेंगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...