Whatsapp video call: वॉट्स्ऐप पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कैसे करें,जानिए ये आसान तरीका जिससे आप हैं बेखबर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Whatsapp video call: वॉट्स्ऐप पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कैसे करें,जानिए ये आसान तरीका जिससे आप हैं बेखबर

WhatsApp का प्रयोग पूरी दुनिया में किया जा रहा है। यह एक ऐसी ऐप है

जो हर स्मार्टफोन में आसानी से मिल जाती है। यूजर्स इस ऐप के जरिये हर रोज़ बहुत बड़ी संख्या में मैसेज भजते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके साथ ही यह ऐप यूजर्स को वीडियो कॉल की भी सुविधा देती है।

हालांकि वीडियो कॉल के लिए skype, google duo जैसे ऐप्स अलग से भी मौजूद हैं।

लेकिन WhatsApp हर कोई इस्तेमाल करता है इसलिए इस ऐप पर

वीडियो कॉल बेहद आसानी से हर यूजर एक दूसरे को कर लेता है।

हम अपने फोन से जब कोई वीडियो बनाते हैं तो वो तो हमारे फोन में सेव हो जाती है।

लेकिन जब हम whatsapp video call करते हैं तो वो कई सेव नहीं होती। ऐसे में कभी कभी यूजर्स

वीडियो कॉल के जरिये कई महत्वपूर्ण क्षण लाइव देख तो लेते हैं

लेकिन क्योंकि वो रिकॉर्ड नहीं हो पाते इसलिए वो कॉल कट होते ही खत्म भी हो जाते हैं।

लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप WhatsApp पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कैसे कर सकते हैं।

हालांकि WhatsApp खुद यूजर्स को यह सुविधा नहीं देता लेकिन

एक तरीका है जिसके जरिये यूजर्स वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Android यूजर्स वीडियो कॉल रिकॉर्ड ऐसे करें

सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।

फिर यहां XRecorder के नाम से उपलब्ध ऐप को डाउनलोड करें।

अब ऐप आपसे कुछ परमीशन मांगती है जिसे आप दे दीजिये।

यहां आपका काम पूरा हुआ अब आपको फोन की स्क्रीन पर रिकॉर्डिंग ऑप्शन दिखना शुरू हो जाएगा।

इसके बाद जब भी आप WhatsApp पर वीडियो कॉल करेंगे तो आप इस बटन से वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर सकेंगे।

iPhone यूजर्स कैसे वीडियो कॉल रिकॉर्ड करें

यह ऐप android यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन iOS यूजर्स भी निराश ना हो

उनके पास भी whatsapp वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका है।

आपको WhatsApp जिसे वीडियो कॉल करनी है उसको करें।

फिर iPhone के बॉटम में स्वाइप करें।

इसके बाद iPhone की सेटिंग्स में जाकर Control Center पर जाएँ।

अब यहां से स्क्रीन रिकॉर्ड ऑप्शन के जरिये आप WhatsApp पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर सकेंगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related