Whatsapp app: आखिर दो घंटे क्यो डाउन रहा व्हाट्सएप? यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही थी दिक्कत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Whatsapp app: आखिर दो घंटे क्यो डाउन रहा व्हाट्सएप? यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही थी दिक्कत

Whatsapp app: करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हो गई हैं।

बता दें कि भारत में दोपहर 12.30 से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में

- Advertisement -
- Advertisement -

दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा था।

यूजर्स को व्हाट्सएप(Whatsapp app) पर स्टेटस देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी

और इसके बाद नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे। मेटा ने भी इसकी पुष्टि की थी।

व्हाट्सएप (Whatsapp app) की सेवाएं ठप होने को लेकर हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर

शिकायत दर्ज कराई थी। स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ ने भी व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने की

पुष्टि की थी, कि सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है।

भारत में यूजर्स को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजने में काफी दिक्कतें आ रही थीं।

मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने भी व्हाट्सएप ठप होने को लेकर बयान जारी किया थी।

उन्होंने कहा था कि हमें पता है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है

और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप (Whatsapp app) को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने ऑफिशियली घोषणा की थी कि 25 अक्तूबर से

व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में अपना सपोर्ट बंद कर देगा। इन फोन में Apple जैसी

बड़ी कंपनी भी शामिल हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर ये डाउन देखने मिल रहा है।

स्टेटस भी नहीं हो पा रहे थे अपलोड

हालांकि यूजर्स व्हाट्सएप स्टेट्स दोपहर 12.30 से पहले शेयर किए गए स्टेटस को देख पा रहे थे,

लेकिन इसके बाद के नए स्टेटस पोस्ट करने से लेकर मैसेज भेजने तक में करोड़ों यूजर्स को

दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही यूजर्स पहले से पोस्ट स्टेटस को डिलेट भी नहीं कर पा रहे थे।

यह डाउन पूरे देश में देखने मिल रहा था। डाउनडिटेक्टर के अनुसार प्रमुख शहरों

मुंबई, दिल्ली कोलकाता और लखनऊ में सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिल रही थी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...