WhatsApp पर अनरीड मैसेज का लगाना है पता तो कर लें ये काम, आसानी से फिल्टर हो जाएंगी Chats
WhatsApp के भारत के साथ-साथ दुनिया भर में लाखों यूजर्स मिलते हैं, जो अपनी जरूरत के हिसाब से वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं।
बता दें कि वाट्सऐप भी अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए समय-समय पर इसे अपडेट करता रहता है और कई खास फीचर्स भी लाता रहता है।
यह भी पढ़ें :whatsapp से आपकी खोज खबर रखेगी पुलिस, करना है यह पहल; जानें क्या है योजना
इन्हीं में से एक फीचर अनरीड फिल्टर है , जो आपको अनरीड मैसेज को अलग रखने में मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने अनरीड मैसेज को फिल्टर कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
WhatsApp में मिलता है खास फीचर
अक्सर ऐसा होता है कि अपने बिजी शेड्यूल के चलते हम अपने वॉट्सऐप मैसेज को पढ़ नहीं पाते हैं, ऐसे में आप इस मैसेज का रिप्लाई करना भी भूल जाते हैं।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप इन मैसेजेस को आसानी से खोज सकें तो अनरीड फिल्टर आपके काम आ सकता है।
WhatsApp अनरीड मैसेज
आपको बताते चलें कि वॉट्सऐप में एक ऐसा फीचर है, जो आपको को अपनी अनरीड चैट को आसानी से पहचानने और नेविगेट करने में मदद करती है।
वॉट्सऐप का चैटलिस्ट अनरीड फिल्टर फीचर आपको अनरीड मैसेज को मैनेज करने और रिएक्शन देने में मदद कर सकती है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
iPhones पर WhatsApp चैट फिल्टर
iPhone यूजर्स के लिए, चैटलिस्ट अनरीड फिल्टर को एक्सेस करना बहुत आसान है।
इसके लिए आप चैटलिस्ट में नीचे स्क्रॉल करें और फिर फिल्टर आइकन पर टैप करें।
इसके बाद आइकन को दोबारा टैप करने से फिल्टर ऑन और ऑफ हो जाएगा, जिसके बाद आप आसानी से इन मैसेज को एक्सेस कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें :Whatsapp group चलाने वालों के लिए डीएम का आदेश, इन ग्रुप एडमिन के खिलाफ दर्ज हो सकता है मुकदमा, जानें क्यों
एंड्रॉइड डिवाइस पर वॉट्सऐप चैट फिल्टर
अगर एंड्रॉइड यूजर है तो आपको भी सर्च बार पर टैप करना है और ‘अनरीड’ ऑप्शन का चयन करके आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
आपको एंड्रॉइड कीबोर्ड पर ‘X’ या डिलीट की पर एक साधारण टैप चैटलिस्ट को उसकी मूल स्थिति में वापस लाया जा सकता है।
