water screen: UP के इस शहर में लगेगी देश की सबसे बड़ी वाटर स्क्रीन, पानी की दीवार पर देखेंगे लेजर लाइट शो

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

water screen: UP के इस शहर में लगेगी देश की सबसे बड़ी वाटर स्क्रीन, पानी की दीवार पर देखेंगे लेजर लाइट शो

water screen: जल्दी ही लखनऊ के जनेश्वर पार्क में पानी की उठती

दीवारों पर रावण का दम्भ टूटता दिखेगा। कालिया नाग का मान मर्दन भी होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

देवता दानव मिलकर समुद्र मंथन करते दिखायी देंगे।

इससे निकले विष, अमृत और रत्न संसार के लिए क्यों जरूरी थे, यह भी बताया जाएगा।

यह एतिहासिक और पौराणिक घटनाएं क्यों हुईं। आज कितना प्रासंगिक और उपयोगी हैं।

इसकी जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा पार्क में नए भारत के

नए यूपी को भी देखने-जानने का मौका मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसके लिए

जनेश्वर पार्क में 18.50 करोड़ से वाटर लेजर शो का निर्माण शुरू कर दिया है।

सजनेश्वर मिश्र पार्क में पानी की दीवार पर लेजर लाइट शो से तमाम

अदभुत घटनाएं देखने व सुनने को मिलेंगी। यह सभी हमारे इतिहास व धर्म ग्रंथों का हिस्सा होंगी।

एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इसे न सिर्फ दिखाया जाएगा

बल्कि यह भी बताया जाएगा कि यह घटनाएं क्यों जरूरी थी।

इन घटनाओं के पीछे के मकसद क्या थे। इससे देश दुनिया को क्या मिला।

मानवता, सभ्यता, संस्कार, धर्म परायणता की सीख इनसे मिली।

भगवान के दशावतार को भी लोग देख पाएंगे। समुद्र मंथन क्यों हुआ।

इसके क्या फायदे हुए। इन दशावतार में ही विष्णु भगवान के सभी अवतारों का वर्णन भी होगा।

भगवान राम कैसे मर्यादा पुरुषोत्म बने। कैसे श्रीकृष्ण देश दुनिया को सबसे बड़ा ग्रंथ व गीता

का ज्ञान दे गए। यह सब कुछ यहां पानी की ऊपर उठती दीवारों पर ही दिखायी व सुनायी देगा।

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश भी इसमें दिखेगा। यूपी दर्शन के तहत

प्रदेश की तमाम धरोहरों का वर्णन होगा। वह भी वेहद रोचकता के साथ।

‘समुद्र मंथन’ से लेकर ‘दशावतार’ दिखेगा

जनेश्वर मिश्र पार्क में पानी पर बनने वाली देश की सबसे बड़ी स्क्रिन होगी।

विष्णु के दशावतार, समुद्र मंथन का नजारा यहां देख सकेंगे।

यहां 100 मीटर लम्बी पानी के फौव्वारों की स्क्रीन पर यह घटनाएं व कहानियां दिखायी

तथा सुनायी देंगी। एलडीए के अधिशासी अभियन्ता मनोज सागर ने बताया कि

अभी तक विजयवाड़ा में ही इतनी बड़ी स्क्रीन लगी थी। वह खराब हो गयी है।

एलडीए, उपाध्यक्ष, डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनेश्वर पार्क में वाटर लेजर शो का

काम शुरू हो गया है। मोशन चेयर थिएटर का निर्माण भी शुरू है।

करीब एक माह में यह सभी तैयार हो जाएंगे। इसके बाद यह लोगों के लिए उपलब्ध होंगे।

मोशन चेयर थिएटर भी बनेगा, 7डी जैसा आनंद

जनेश्वर मिश्र पार्क में मोशन चेयर थिएटर भी बनना शुरू हो गया हैं।

इसके निर्माण पर करीब 3.50 करोड़ रुपए खर्च होगा। इसमें 40 लोगों के बैठने की

व्यवस्था रहेगी। इसमें लोग 7 डी की तरह रोचक चीजें देख व अहसास कर सकेंगे।लोगों की चेयर

अपने आप घूम जाएंगी। टेढी हो जाएंगी। आगे पीछे खिसक जाएंगी। चेयर मूव करेंगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related