Vivo: सबकी छुट्टी करने आ गया वीवो का धाकड़ फोन, कैमरा, स्टोरेज और फीचर्स का तोड़ नहीं
Vivo: वीवो ने अपना धाकड़ फोन Vivo v27 भारत में लॉन्च कर दिया है।
इस सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन लेकर आई है। फोन के फीचर्स काफी कमाल के हैं।
इसकी बैटरी, स्टोरेज और कैमरा सब दमदार हैं। आप फ्लिपकार्ट पर
ऑनलाइन इसे खरीद सकते हैं। ऑफलाइन स्टोर से भी फोन को खरीदा जा सकता है।
आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस के बारें में..
Vivo V27 Series Price
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वीवो का यह फोन करीब 32,000 रुपए की
शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।
हाई-एंड वीवो वी27 प्रो की कीमत करीब 38,000 रुपए है
और 12 जीबी रैम मॉडल की कीमत 40,000 रुपए से
ज्यादा है। इस हफ्ते के आखिरी तक फोन खरीद सकते हैं।
Vivo V27 Series Features
वीवो वी27 प्रो में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल रही है।
इसमें हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
इस फोन का डिस्प्ले कर्व्ड है। इस स्मार्टफोन में दमदार मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 प्रोसेसर,
12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रहा है।
Vivo V27 Series Camera
कैमरों की बात करें तो इस सीरीज में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है।
इसके साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा है।
फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा कंपनी दे रही है।
इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम 66W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोन में 4,600mAh की पावरफुल बैटरी मिल रही है।
