Vivo T3x 5G :Bharat में लॉन्च,जानिए इस स्मार्टफोन की आकर्षक कीमत और एंड्रॉइड 14 पर दमदार फीचर्स
Vivo T3x 5G: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
यह एक बजट 5G फोन है, जो आकर्षक कीमत पर दमदार फीचर्स के साथ आता है।
हम बात कर रहे हैं Vivo T3x 5G की। कंपनी ने इस फोन को Vivo T2x के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 के साथ आता है।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है।
हैंडसेट को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और अन्य डिटेल्स।
वीवो T3x 5G की कीमत
वीवो ने इस स्मार्टफोन को तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जो 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
दूसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है।
इस स्मार्टफोन को आप 24 अप्रैल से खरीद सकते हैं। फोन फ्लिपकार्ट और वीवो ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड पर 1500 रुपये की छूट। इस फोन को वीवो की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदने पर आपको वीवो XE710 हेडफोन मुफ्त मिलेगा।
विशेषताएं क्या हैं?
Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है।
इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14 पर चलेगा।
इसमें 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इसे आप दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।
